4PILLAR.NEWS

Latest Hindi News आज का समाचार

4PILLAR.NEWS

Latest Hindi News आज का समाचार

National

भारत अंतरिक्ष में लगाएगा लंबी छलांग,चंद्रयान 3 को सरकार ने दी मंजूरी

2021 में लांच हो सकता है Chandrayaan 3

Chandrayaan 3 के लिए सरकार ने दी मंजूरी

Chandrayaan 3 के प्रोजेक्ट पर शुरू हो चूका है काम

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के ( ISRO ) प्रमुख के सिवन ने आज बुधवार के दिन एक प्रेस कान्फ्रेंस कर जानकारी दी है कि चंद्रयान 3 को सरकार ने मंजूरी दे दी है। इस परियोजना पर काम जारी हो चूका है।

ISRO प्रमुख के सिवन ने बुधवार के दिन प्रेस कान्फ्रेंस कर जानकारी दी है कि Chandrayaan 3 को सरकार की तरह से मंजूरी मिल चुकी है। इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो चूका है। डॉक्टर के सिवन ने बताया की चंद्रयान 3 को अगले साल 2021 में लांच किया जा सकता है। नासा ने खोज निकाला भारत के चंद्रयान 2 विक्रम लैंडर को,जारी की तस्वीरें

आपको बता दें,भारत ने चंद्रयान 2 का साल 2019 में लांच किया था। लेकिन चंद्रमा की सतह के बिल्कुल नजदीक पहुंचते ही हार्ड लैंडिंग के दौरान इसके विक्रम लैंडर का इसरो के कंट्रोल स्टेशन से संपर्क टूट गया था। इसके बाद इसरो और नासा ने विक्रम लैंडर को खोजने की भरपूर कोशिश की थी। बाद में विक्रम लैंडर को भारत के ही एक इंजीनियर ‘ शनमुगा सुब्रमण्यमन’ ने खोज निकला था। शनमुगा इसकी जानकारी इसरो और नासा दोनों को दी थी। ये है शनमुगा सुब्रमण्यन जिसने तस्वीरों में खोजा विक्रम लैंडर

लेकिन नासा (NASA) ने उनके कथन की पुष्टि करते हुए विक्रम लैंडर के टुकड़ों की तस्वीरें अपने ट्विटर एकाउंट पर शेयर की थी। जिसके बाद ये कंफर्म हो गया था कि विक्रम लैंडर लैंडिंग के दौरान क्षतिग्रस्त हो गया था। हालांकि चंद्रयान 2 का ऑर्बिटर अभी भी सुचारु रूप से काम कर रहा है।

इसरो चीफ के सिवन ने कहा,” हमने चंद्रयान 2 पर अच्छी प्रगति की है। भले ही हम चंद्रयान 2 के विक्रम लैंडर को सफलतापूर्वक लैंड नहीं करा पाए लेकिन ऑर्बिटर अभी भी काम कर रहा है। इससे अगले 7 वर्षों तक विज्ञान डेटा का उत्पादन करने के लिए कार्य किया जा रहा है। “

pillar

4Pillar.News एक भारतीय डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 2018 में की गई थी। यह मंच मुख्यतः स्वतंत्र, निष्पक्ष और सत्यनिष्ठ पत्रकारिता पर केंद्रित है। इसके चार मुख्य स्तंभ – निष्पक्षता, सत्यता, उत्तरदायित्व और पारदर्शिता – के आधार पर इसका नाम "4Pillar" रखा गया है। www.4PillarNews राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, और अंतरराष्ट्रीय समाचार सहित विभिन्न विषयों पर गहन और विश्लेषणात्मक समाचार प्रस्तुत करता है। यह समाचार प्लेटफॉर्म एक जिम्मेदार मीडिया स्रोत है, जहां खबरों की सटीकता और विश्वसनीयता पर विशेष ध्यान दिया जाता है। प्लेटफॉर्म का उद्देश्य पाठकों कों को गुणवत्तापूर्ण जानकारी और समाचार प्रदान करना है, जिससे वे सशक्त बन सकें और सूचित निर्णय ले सकें। 4Pillar.News का यह भी उद्देश्य है कि यह झूठी खबरों और प्रोपेगैंडा से मुक्त वातावरण बनाए रखे। इस मंच ने अपने शुरुआती वर्षों में ही व्यापक पहचान बनाई और सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफार्मों के माध्यम से अपनी पहुंच को व्यापक किया। 4Pillar News के संपादकीय और रिपोर्टिंग टीम में अनुभवी पत्रकार, लेखकों और विश्लेषकों का समूह शामिल है, जो तटस्थ और व्यापक दृष्टिकोण से समाचारों का प्रसार करते हैं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *