Site icon www.4pillar.news

ISRO की अंतरिक्ष में नई उड़ान, EOS-08 हुआ सफल प्रक्षेपण

ISRO की अंतरिक्ष में नई उड़ान, EOS-08 हुआ सफल प्रक्षेपण

ISRO ने  SSLV-D3/EOS-08 का Sriharikota के Satish Dhawan Space Centre से सफल प्रक्षेपण किया है। यह इसरो का इस वर्ष का तीसरा सफल मिशन है। इससे पहले जनवरी में PSLV-C58 और फरवरी में GSLV-F14/InSAT-3DS का सफल प्रक्षेपण किया था।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से SSLV-D3 का सफल प्रक्षेपण किया है। इस सैटेलाइट की मदद से EOS-8 को लॉन्च किया गया। आज शुक्रवार सुबह 09:17  बजे SSLV-D3/EOS-08 मिशन की तीसरी और अंतिम उड़ान का सफल प्रक्षेपण किया गया। इस मिशन के साथ ही यह योजना पूरी हो गई है।

अंतरिक्ष यान की कुल उम्र एक साल है। इसका द्रव्यमान 176 किलोग्राम के करीब है। यह 420  वाट ऊर्जा पैदा करता है। पहले यह प्रक्षेपण 15 अगस्त को किया जाना था। जिसे एक दिन के लिए स्थगित कर दिया गया था और आज लॉन्च किया गया। हालांकि ,  इसरो ने प्रक्षेपण के एक दिन के स्थगन की वजह नहीं बताई है।

ISRO ने 15 अगस्त को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा था,” SSLV-D3/EOS-08 की तीसरी विकासात्मक उड़ान का प्रक्षेपण 16  अगस्त , 2024 को। यह भारतीय समयानुसार ,  09 बजकर 17 मिनट पर होने वाला है।

सफल प्रक्षेपण करने के बाद इसरो ने एक्स पर लिखा , ” एसएसएलवी की तीसरी विकासात्मक उड़ान सफल रही। SSLV-D3 ने EOS-08 को सटीक रूप से कक्षा में स्थापित कर दिया है। यह इसरो/डीओएस की एसएसएलवी विकास परियोजना के सफल समापन का प्रतीक है। “

Exit mobile version