Site icon 4PILLAR NEWS

बॉलीवुड मूवी मिशन मंगल पर ISRO ने दी प्रतिक्रिया

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म मिशन मंगल के टीजर को काफी पसंद किया जा रहा है। इस फिल्म के टीजर पर इसरो ( इंडिया स्पेस रिसर्च आर्गेनाईजेशन ) ने भी प्रतिक्रिया दी है।

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म मिशन मंगल के टीजर को काफी पसंद किया जा रहा है। इस फिल्म के टीजर पर इसरो ( इंडिया स्पेस रिसर्च आर्गेनाईजेशन ) ने भी प्रतिक्रिया दी है।

अक्षय कुमार की फिल्म Mission Mangal का टीजर कल रिलीज हो चूका है। इस फिल्म में अक्षय कुमार वैज्ञानिक राकेश धवन का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। मिशन मंगल के टीजर को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।

इसरो ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम एकाउंट पर बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा है ,” एक देश। एक सपना। इंडिया स्पेस का सुपरपावर बनने वाला है। चंद्रयान 2 का सपना साकार होने में कम ही दिन बचे हैं। ” आपको बता दें ,इसरो चंद्रयान 2 को 14 जुलाई को लांच करने वाला है। अक्षय कुमार की फिल्म ‘मिशन मंगल 15 अगस्त को रिलीज होगी।

फिल्म मिशन मंगल को जगन शक्ति ने निर्देशन दिया है। इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा ,तापसी पन्नू ,विद्या बालन ,शरमन जोशी ,कीर्ति कुल्हारी ,नित्या मेनन और सोनाक्षी सिन्हा मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने पिछले दिनों सोशल मीडिया पर खुलासा किया था कि वे इस फिल्म को अपनी बेटी नितारा के लिए करना चाहते थे।इस साल 15 अगस्त को तीन बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली हैं। प्रभास की फिल्म साहो (Saaho) ,जॉन अब्राहम की फिल्म बाटला हाउस (Batla House ) और अक्षय कुमार की मिशन मंगल (Mission Mangal)। वेब सीरीज सेक्रेड गेम्स 2 भी इसी दिन रिलीज होगी।

Exit mobile version