Site icon www.4Pillar.news

जैकलीन फर्नांडिस और बादशाह का ‘पानी पानी’ गाना हुआ रिलीज, वीडियो ने मचाया धमाल

बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस और सिंगर बादशाह का नया गाना 'पानी पानी' रिलीज हो गया है। बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस और सिंगर बादशाह का नया गाना पानी पानी रिलीज हो गया है। गाने ने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है। यह गाना दर्शकों को बहुत पसंद आ रहा है।

बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस और सिंगर बादशाह का नया गाना ‘पानी पानी’ रिलीज हो गया है। बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस और सिंगर बादशाह का नया गाना पानी पानी रिलीज हो गया है। गाने ने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है। यह गाना दर्शकों को बहुत पसंद आ रहा है।

रैपर बादशाह और बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडीस एक बार फिर दर्शकों के दिलों पर छाने को तैयार हैं। ‘गेंदा फूल’ गाने की बड़ी सफलता के बाद दोनों सितारों का अब धमाकेदार म्यूजिक वीडियो पानी पानी रिलीज हो चुका है। इस गाने को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। यह गाना यूट्यूब पर खूब धूम मचा रहा है।

पानी पानी गाने में जैकलिन और और बादशाह के डांस स्टेप्स देखने लायक हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि जैकलिन फर्नांडीस बंजारा लुक में नजर आ रही है। इस म्यूजिक एल्बम में बादशाह के साथ आस्था गिल ने भी अपनी आवाज दी है। कुछ ही देर पहले यूट्यूब पर पब्लिश हुए इस वीडियो को अब तक 3 लाख 54 हजार से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है और हजारों लोगों ने लाइक किया है। गाने का लिरिक्स बादशाह और आस्था ने लिखी है। वही गाने की कोरियोग्राफी पियूष भगत ने की है।

आपको बता दें, दोनों सेलिब्रिटीज ने इससे पहले गेंदा फूल गाने पर एक साथ काम किया था। दर्शकों को उनकी जोड़ी बहुत पसंद आई थी। बादशाह ने अपने कैरियर में बॉलीवुड इंडस्ट्री को कई हिट गाने दिए हैं। जिसमें उनके डीजे वाले बाबू, वखरा स्वैग, चुल , मूव युवर लक, हैप्पी हैप्पी खूब प्रसिद्ध हुए हैं। वही जैकलिन ने भी 2001 में फिल्म अलादीन से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने काफी फिल्मों में जबरदस्त अभिनय किया है।

Exit mobile version