Jalebi Baba:हरियाणा के फतेहबाद जिला के टोहाना कस्बे के अमरपुरी उर्फ़ जलेबी बाबा को अदालत ने 14 साल की सजा सुनाई है। अमरपुरी पर 120 महिलाओं को नशीला पदार्थ खिलाकर रेप और ब्लैकमेल करने का आरोप है।
फतेहबाद की अदालत ने जलेबी बाबा सेक्स स्कैंडल मामले के दोषी अमरपुरी के खिलाफ सजा का एलान किया है। मंगलवार के दिन फतेहबाद की फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट ने जलेबी बाबा को 14 साल की सजा सुनाई है। कोर्ट ने अमरपुरी पर 35 हजार का जुर्माना, पॉक्सो एक्ट में 14 साल और आईटी एक्ट में 5 साल की सजा सुनाई है। अदलात ने कहा कि सभी सजाएं एक साथ चलेंगी।
दरअसल, अमरपुरी पर महिलाओं को चाय में नशीला पदार्थ देने के बाद रेप और ब्लैकमेल करने का आरोप है। कोर्ट ने अमरपुरी को 5 जनवरी को दोषी करार दिया था। जिसके बाद 6 जनवरी को कोर्ट में सजा पर बहस हुई और 10 जनवरी को सजा पर फैसला आया। जिस समय सजा का एलान हुआ बाबा जमकर रोया और खुद को बीमार बताते हुए रहम की भीख मांगने लगा।
बता दें , अमरपुरी उर्फ़ जलेबी बाबा ने 120 से अधिक महिलाओं के साथ रेप किया था और उनके अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल किया था। इस मामले में 6 पीड़ित महिलाओं ने अदालत में पेश होकर न्याय की गुहार लगाई थी। बाद में तीन महिलाओं के ब्यान के आधार पर कोर्ट ने फैसला सुनाया।
अमरपुरी उर्फ़ जलेबी बाबा के खिलाफ टोहाना सिटी पुलिस के थाना प्रभारी की शिकायत पर 18 जुलाई 2018 को भारतीय दंड संहिता की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। दरअसल, एक मुखबिर ने थाना प्रभारी प्रदीप कुमार को मोबाइल पर जलेबी बाबा के कुछ अश्लील वीडियो दिखाए थे। जिसके बाद पुलिस ने जेलबी बाबा को गिरफ्तार कर लिया था। अमरपुरी के मोबाइल के पास से 120 अश्लील वीडियो मिले थे। जिनमें वह महिलाओं के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रहा था।
13 अक्टूबर 2017 को एक महिला ने जलेबी बाबा के खिलाफ टोहाना सिटी थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। महिला ने जलेबी बाबा के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 328 , 376 और 506 के तहत केस दर्ज कराया था। जिसके बाद पुलिस ने अमरपुरी के डेरे पर रेड मारी थी। जहां से नशे की गोलियां सहित आपत्तिजनक सामग्री मिली थी।
लगभग बीस साल पहले अमरवीर पंजाब के मानसा से हरियाणा के टोहाना आया था। टोहाना आकर उसने नेहरू मार्किट में जलेबी की रेहड़ी लगाई। जलेबी का धंधा अच्छा चलने लगा। उसने टोहाना में दस साल तक जलेबी बेचीं। इसीदौरान उसकी पत्नी का निधन हो गया.अमरपुरी की चार लड़कियां और दो लड़के हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, पंजाब से एक तांत्रिक आया और अमरपुरी को तंत्र विद्या सिखाने लगा। इसी दौरान अमरवीर दो साल तक टोहाना से बाहर रहा। बाद में टोहाना वापस आकर उसने एक मकान लिया। उसने वार्ड नंबर 19 में बाबा बालकनाथ का मंदिर बनाया और वहां अपने बच्चों के साथ रहने लगा।
अमरवीर ने अपना नाम बदलकर अमरपुरी रखा। उसके बाद जलेबी बाबा के नाम से मशहूर हुआ। वह झाड़-फूंक का काम करने लगा और उसके यहां भीड़ जुटने लगी। जिसके बाद उसने महिलाओं को अपना शिकार बनाना शुरू किया।
Samsung Galaxy A 80 भारत में लांच कर दिया गया है। जानिए ,सैमसंग गैलेक्सी A…
Weird Video: संडे के दिन महिला ने अपने सीसीटीवी कैमरे में अजीब प्राणी को देखा…
Who will succeed Iranian Supreme Leader Ali Khamenei
Waheeda Rehman: बॉलीवुड अभिनेत्री और योगा गर्ल शिल्पा शेट्टी ने अपने जमाने की मशहूर अदकारा…