जम्मू कश्मीर: बैंक मैनेजर विजय कुमार की हत्या करने वाले दो आतंकवादियों को सुरक्षाबलों ने शोपियां एनकाउंटर में किया ढेर

बैंक मैनेजर विजय कुमार राजस्थान के हनुमानगढ़ का रहने वाला था और कुलगाम में एक देहाती बैंक में कार्यरत था। आतंकवादियों ने उनकी दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिसका बदला अब सुरक्षाबलों ने ले लिया है।

दो आतंकी ढेर

कश्मीर पुलिस ने बुधवार के दिन शोपियां इलाके में हुई मुठभेड़ में दो आतंकवादियों को ढेर कर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मारे गए आतंकवादियों में से एक की पहचान जम्मू कश्मीर के शोपियां के जान लोन मोहम्मद के रूप में हुई है। जोकि बैंक मैनेजर विजय कुमार की हत्या में शामिल था। जम्मू कश्मीर पुलिस और सुरक्षाबलों ने साझा अभियान को अंजाम देते हुए दो आतंकवादियों को ढेर कर दिया है।

आईजीपी विजय कुमार ने दी यह जानकारी

वही इस अभियान में के बारे में सूचना देते हुए कश्मीर जोन के पुलिस आईजी ने ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि मारे गए आतंकवादियों में एक की पहचान शोपियां के जान मोहम्मद लोन के रूप में हुई है। अन्य आतंकवादी आतंकवादी के अलावा वह हाल ही में कुलगाम में 2 जून को बैंक मैनेजर विजय कुमार हत्या में शामिल था। मारा गया दुसरा आतंकवादी तुफैल गनी के रूप में पहचाना गया है। आतंकवादियों का प्रतिबंधित संगठन लश्कर-ए-तैयबा संबंध था।

लिया बैंक मैनेजर की मौत का बदला

आपको बता दें की बैंक मैनेजर विजय कुमार राजस्थान के हनुमानगढ़ का रहने वाला था और वह कुलगाम में एक देहाती बैंक में कार्यरत था। आतंकवादियों ने दिनदहाड़े बैंक मैनेजर की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

आईजीपी विजय कुमार ने बताया,” शोपियां एनकाउंटर अपडेट। प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े दो आतंकवादी मारे गए हैं। पहचान का पता लगाया जा रहा है। आगे की जानकारी जल्दी दी जाएगी। जम्मू कश्मीर पुलिस और सुरक्षाबलों ने संयुक्त अभियान में इस एनकाउंटर को अंजाम दिया था। आपको बता दें. घाटी में इस साल मतलब 5 महीने 13 दिन के दौरान 105 आतंकवादियों को सुरक्षा बलों ने ढेर कर दिया है।

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

4pillar

4pillar.news भारत का प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल है। स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं हम।

4pillar has 8949 posts and counting. See all posts by 4pillar

Comments

Translate »

Discover more from www.4Pillar.news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री
कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री