जान्हवी कपूर और खुशी कपूर ने एक मजेदार वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में उनके पिता बोनी कपूर कुछ ऐसा करते है कि…
आमिर खान के बेटे जुनैद खान और बोनी कपूर की बेटी खुशी कपूर जल्द ही फिल्म ‘लवयापा’ से बड़े पर्दे पर डेब्यू करने जा रहे है। वहीं हाल ही में इस फिल्म का पहला गाना जारी किया गया है। इस गाने का नाम ‘Loveyapa HoGaya’ है। वहीं अब खुशी ने अपनी फैमिली संग इस गाने पर एक मजेदार रील बनाकर शेयर की है।
जान्हवी कपूर और खुशी कपूर का फनी वीडियो
सामने आए वीडियो में खुशी कपूर अपनी बहन और एक्ट्रेस जान्हवी कपूर के साथ लवयापा गाने पर रील बनाते नजर आ रही है। वहीं तभी पीछे से उनके पिता बोनी कपूर को फनी हरकतें करते देखा जा सकता है। अपने पापा का ये अंदाज देख जान्हवी और खुशी भी खुद को स्माइल करने से नहीं रोक पाई। इस प्यार वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “निकले थे लव करने, पर पापा आ गए।’
सेलेब्स कर रहे रिएक्ट
जान्हवी और खुशी के इस क्यूट से वीडियो पर फैंस के साथ-साथ सेलेब्स भी खूब रिएक्ट कर रहे है। वरुण धवन ने इस पोस्ट पर हंसने वाली इमोजी ड्राप किए है। अंतरा मारवाह ने कमेंट करते हुए लिखा, हाहा सो क्यूट।’ अर्जुन कपूर ने लिखा, ‘अब तक का सबसे बेस्ट आलाप।’ आलिया कश्यप ने लिखा, ‘बहुत अच्छे।’ अंशुला कपूर ने लिखा, ‘हाहाहा बेस्ट।’ जब बैकग्राउंड डांसर अग्रभूमि डांसर पर भारी पड़ जाता है।’ इसके अलावा भी कृति सेनन, करिश्मा कपूर और अनन्या पांडे सहित कंई एक्टर्स ने इस पोस्ट को लाइक किया है।
यह भी देखें: Janhvi Kapoor Birthday: जान्हवी कपूर के बर्थडे पर बहन खुशी कपूर ने लुटाया प्यार, बचपन की तस्वीरें शेयर कर लिखी ये बात