Site icon www.4Pillar.news

जान्हवी कपूर ने ओरी के साथ ‘पिंगा’ गाने पर किया मस्त डांस, वीडियो देख बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया ने किया ये कमेंट 

जान्हवी कपूर ने ओरी के साथ 'पिंगा' गाने पर किया मस्त डांस, वीडियो देख बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया ने किया ये कमेंट

वीडियो में जान्हवी कपूर अपने दोस्त ओरी के साथ बाजीराव मस्तानी के गाने ‘पिंगा’ पर डांस करते हुए नजर आ रही है। इस वीडियो को देखते ही जान्हवी के बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया…

बॉलीवुड सेलेब्स का बेस्टफ्रेंड ओरहान अवत्रमणि उर्फ़ ओरी इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में बने हुए है। ओरी को अक्सर फिल्म सेलिब्रटीज के साथ घूमते फिरते और पार्टी करते देखा जाता है। वहीं हाल ही में उन्होंने अपनी दोस्त और एक्ट्रेस जान्हवी कपूर के साथ एक डांस वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में दोनों बाजीराव मस्तानी के गाने पिंगा पोरी पर मस्तीभरा डांस करते नजर आ रहे है।

जान्हवी कपूर ने ओरी के साथ किया डांस

दरअसल हाल ही में ओरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वे अपनी बेस्टफ्रेंड जान्हवी के साथ प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण के गाने पिंगा पर डांस करते हुए नजर आ रहे है। वीडियो में दोनों को डांस  के साथ-साथ खूब मस्ती करते हुए भी देखा जा सकता है।  इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘मस्ती आल द टाइम।’

शिखर पहाड़िया ने किया ये कमेंट

ओरी और जान्हवी का ये डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है रहा है। फैंस के साथ-साथ सेलेब्स भी इस वीडियो पर खूब कमेंट कर रहे है। जान्हवी ने ओरी के इस वीडियो पर कमेटं करते हुए लिखा, ‘बिग बोस के लिए मुझे भूल गए। तुम्हारी याद आ रही है।’ जान्हवी के बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया ने लिखा, ‘खिलौना बना खलनायक।’

बिग बोस 17 के कंटेस्टेंट बने ओरी

बात करें प्रोफेशनल लाइफ कि तो ओरी अब सलमान खान ने बहुचर्चित रियलिटी शो बिग बोस 17 का हिस्सा बन चुके है। हाल ही में उन्होंने बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट घर में एंट्री ली है। वहीं जान्हवी कपूर की फिल्मों की बात करें तो वे जल्द ही ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ और ‘उलझ’ सहित कंई फिल्मों में नजर आएंगी।

Exit mobile version