Site icon www.4Pillar.news

जान्हवी कपूर स्टारर गुंजन सक्सेना फिल्म नेट्लिक्स पर होगी रिलीज

बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म गुंजन सक्सेना द कारगिल गर्ल फिल्म अब लॉकडाउन के कारण नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। अभिनेत्री ने खुद इस बात की जानकारी दी है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म गुंजन सक्सेना द कारगिल गर्ल फिल्म अब लॉकडाउन के कारण नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। अभिनेत्री ने खुद इस बात की जानकारी दी है।

कोरोना वायरस महामारी के कारण फिल्म उद्योग ठप्प पड़ा है। COVID-19 महामारी के कारण हुए लॉकडाउन की वजह से सभी सिनेमा हॉल बंद पड़े हैं। ऐसे में फिल्म निर्माता अब दूसरा विकल्प तलाश रहे हैं। इसी सिलसिले में जान्हवी कपूर ने अपनी फिल्म के नेटफ्लिक्स पर रिलीज की जानकारी दी है।

कुछ दिन पहले अक्षय कुमार की लक्ष्मी बम फिल्म के रिलीज के बारे में भी ऐसी ही घोषणा की गई थी। लक्ष्मी बम फिल्म के बारे में खबर आई थी कि इसे डिज्नी हॉटस्टार पर रिलीज किया जाएगा। वहीँ अब कारगिल वॉर की सत्य घटना पर बनी फिल्म गुंजन सक्सेना द कारगिल गर्ल ( Gunjan Saxena : The Kargil Girl ) के बारे में भी ऐसी ही न्यूज़ आ रही है। फिल्म को OTT प्लेटफार्म पर रिलीज किया जाएगा।

जान्हवी कपूर ने फिल्म के रिलीज के बारे में जानकारी देते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा ,” गुंजन सक्सेना : द कारगिल गर्ल नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। ” हालांकि फिल्म की रिलीज डेट का कोई जिक्र नहीं किया गया।

जान्हवी कपूर स्टारर गुंजन सक्सेना फिल्म नेट्लिक्स पर होगी रिलीज

गुंजन सक्सेना फिल्म 24 अप्रैल को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने वाली थी। लेकिन कोरोना वायरस के कारण हुए लॉकडाउन में रिलीज नहीं हो पाई।

फिल्म गुंजन सक्सेना द करगिल गर्ल की कहानी 1999 के कारगिल युद्ध की पर आधारित है। इस वॉर में गुंजन सक्सेना ,भारतीय वायुसेना की जांबाज ,इकलौती महिला फाइटर प्लेन पायलट थी। यह फिल्म उनकी बायोपिक है। जिसमें जान्हवी कपूर Janhvi Kapoor ने फाइटर पायलट का किरदार निभाया है.

Exit mobile version