Site icon www.4Pillar.news

 रेखा के हिट गाने ‘दिल चीज क्या है’ पर डांस करती नजर आई Janhvi Kapoor, देखिए वीडियो 

वीडियो में जान्हवी रेखा के मशहूर गाने 'दिल चीज क्या है, आप हमारी जान लीजिए' पर डांस करती नजर आ रही है। जान्हवी का ये वीडियो देख सोशल मीडिया यूजर्स को फिल्म 'उमराव जान' की याद आ गई। 

वीडियो में जान्हवी रेखा के मशहूर गाने ‘दिल चीज क्या है, आप हमारी जान लीजिए’ पर डांस करती नजर आ रही है। जान्हवी का ये वीडियो देख सोशल मीडिया यूजर्स को फिल्म ‘उमराव जान’ की याद आ गई।

बॉलीवुड एक्टर्स जान्हवी कपूर सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती है। जान्हवी अक्सर अपनी खूबसूरत तस्वीरों के साथ-साथ अपने डांस प्रैक्टिस के वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती है। हाल ही में श्रीदेवी और बोनी कपूर की लाड़ली ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनको उमराव जान के गाने पर  डांस करते देखा जा सकता है।

यह भी पढ़े: ‘बवाल’ की शूटिंग खत्म कर इमोशनल हुई जान्हवी कपूर, तस्वीरें शेयर कर लिखा लंबा-चौड़ा नोट 

जान्हवी ने रेखा के गाने पर किया डांस

इस वीडियो में जान्हवी कपूर को रेखा के गाने ‘दिल चीज क्या है, आप हमारी जान लीजिए’ पर डांस करते देखा जा सकता है। जान्हवी का ये रेखा वाला अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद कंई लोगों को फिल्म ‘उमराव जान’ की याद आ गई।

जान्हवी के अलग-अलग मूड्स

वीडियो के साथ जान्हवी ने कंई तस्वीरें भी शेयर की है। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस ने अपने अलग-अलग मूड दिखाए है। पहली तस्वीर में जान्हवी बॉक्सिंग ग्लव्स पहने एंग्री मूड में नजर आ रही है। अन्य तस्वीरों में जान्हवी कभी खुश तो कभी उदास मूड में नजर आ रही है। एक तस्वीर में जान्हवी कपूर की बहन ख़ुशी कपूर भी नजर आ रही है।

यह भी पढ़े: Video: जान्हवी कपूर ने सुपरमार्केट में विदेशियों संग ‘नच पंजाबन’ गाने पर किया डांस, पूरा किया वरुण धवन का चैलेंज 

Lakme Fashion Week में जान्हवी कपूर ने पुनीत बलाना के लिए किया रैंप वॉक, रेड लहंगे चोली में लगी बला की खूबसूरत, देखिए तस्वीरें और video 

Exit mobile version