Site icon www.4Pillar.news

खूबसूरत पहाड़ियों के बीच दोस्तों संग मस्ती करती नजर आई जान्हवी कपूर, देखिए तस्वीरें 

वीकेंड पर जान्हवी कपूर ने दोस्तों के साथ जमकर मस्ती की। एक्ट्रेस ने इस दौरान की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिन्हे खूब पसंद किया जा रहा है।

जान्हवी इन दिनों तनिलनाडु में अपने दोस्तों के साथ छुट्टियां मना रही है। एक्ट्रेस ने इस दौरान की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिन्हे खूब पसंद किया जा रहा है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर फ्री समय में अपने दोस्तों के साथ घूमना पसंद करती है। जान्हवी सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती है और अक्सर अपनी ट्रिप की झलक फैंस के साथ भी शेयर करती रहत है। जान्हवी के चाहने वालों की भी कोई कमी नहीं है।  इंस्टाग्राम पर उन्हें लाखों की संख्या में लोग फॉलो करते है। जान्हवी जब भी अपनी कोई तस्वीरें या वीडियो शेयर करती है तो वे उनके फैंस को खूब पसंद आती है।

जान्हवी ने की दोस्तों संग मस्ती

जान्हवी कपूर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ तस्वीरें शेयर की है। दरअसल जान्हवी इन दिनों अपने दोस्तों के साथ ऊटी में छुट्टियां मना रही है। तस्वीरें देख कर लगता है कि एक्ट्रेस वहां खूब एन्जॉय कर रही है। सुंदर पहाड़, पेड़ पौधे और फूलों के बीच बैठी जान्हवी कैमरे के लिए पोज देती नजर आ रही है। जान्हवी की ये तस्वीरें उनके फैंस को काफी पसंद आ रही है।

ऊटी में खूब एन्जॉय करती नजर आई एक्ट्रेस

जान्हवी ने एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें उनको ऊटी के नजारों का आंनद लेते देखा जा सकता है। एक्ट्रेस कभी पुल पर दौड़ रही है तो कभी साइकिलिंग करते नजर आ रही है। एक अन्य तस्वीर में एक्ट्रेस चाय के बागानों के बीच खड़ी नजर आ रही है।

यह भी पढ़े: 25वें जन्मदिन पर तिरुपति बालाजी पहुंची जान्हवी कपूर, तमिलियन लुक देख इंप्रेस हुए फैंस, देखिए तस्वीरें 

अगर बात करे जान्हवी के लुक की तो पहले वाली तस्वीरों में वे ब्लैक ड्रेस पहने नजर आ रही है, जिसके साथ उन्होंने ऑरेंज और ब्लैक जैकेट कैरी की है। अन्य तस्वीरों में जान्हवी रिब्ड क्रॉप टॉप और ब्राउन पैंट पहने नजर आ रही है। इस दौरान उन्होंने गले में स्कार्फ बांध हुआ है। जान्हवी की इस पोस्ट पर उनकी बहन अंशुला कपूर दोस्त तारा सुतारिया और शनाया कपूर ने हार्ट इमोजी पोस्ट कर प्यार बरसाया है। इसके साथ जान्हवी के पिता बोनी कपूर ने भी कमेंट किया है।

Exit mobile version