Site icon 4PILLAR

जाह्नवी कपूर सफेद ट्रांसपेरेंट साड़ी पहनकर पानी में उतरी, लोगों को आई राम तेरी गंगा मैली की मंदाकिनी की याद

Janhvi Kapoor photo: जाह्नवी कपूर ट्रांसपेरेंट साड़ी पहनकर पानी में उतरीं

Janhvi Kapoor photo in white saree: अभिनेता और फिल्ममेकर राजकपूर के निर्देशन में वर्ष 1985 में रिलीज हुई राम तेरी गंगा मैली फिल्म ने हंगामा मचा दिया था। अब जाह्नवी कपूर की लेटेस्ट तवीरों को देखकर लोगों को मंदाकिनी की याद आ गई है।

Janhvi Kapoor photo in white saree

साल 1985 में राज कपूर के निर्देशन में बनी फिल्म राम तेरी गंगा मैली ने उस समय हंगामा मचा दिया था। फिल्म में मंदाकिनी के रोल को दर्शकों ने खूब पसंद किया। दरअसल, फिल्म के एक गाने में मंदाकिनी ने सफेद साड़ी में बोल्ड सीन दिया था। जिसमें मंदाकिनी ट्रांसपेरेंट साड़ी में झरने में नहाती हुई नजर आई। फिल्म के उस सीन को आज भी खूब देखा जाता है। जाह्नवी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें साझा कर फिर से मंदाकिनी की याद दिला दी है।

जाह्नवी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सफेद ट्रांसपेरेंट साड़ी में दो तस्वीरें शेयर की हैं। जजिनमें अभिनेत्री बहुत खूबसूरत नजर आ रही है। 25 वर्षीय जाह्नवी कपूर ने गोल्डन बॉर्डर वाली सफेद साड़ी पहनी हुई है। जिसमें वह साउथ इंडियन लुक में नजर आ रही है।

अभिनेत्री जाह्नवी कपूर की इन तस्वीरों पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं। जाह्नवी के फ्रेंड ओरी ने भी इन फोटोज पर कमेंट किया है। ओरी ने लिखा ,” वाह वाह जाह्नवी जी। ” इस तरह और भी बहुत सारे यूजर जाह्नवी के इस लुक पर कमेंट कर रहे हैं। जाह्नवी कपूर का ये अंदाज लोगों को खूब भा रहा है।

फिल्म राम तेरी गंगा मैली

दरअसल, राम तेरी गंगा मैली फिल्म में मंदाकिनी ने एक गाने पर बोल्ड सीन दिए थे। इस गाने के बोल ‘तुझे बुलाएं मेरी ये बाहें’ हैं। इस गाने में मंदाकिनी सफेद साड़ी पहनकर झरने में नहाती हुई नजर आई।

एक्ट्रेस जाह्नवी की फ़िल्में

वहीँ बात करें जाह्नवी कपूर की, पिछले साल जाह्नवी कपूर की ‘मिली’  और गुड लक जैरी फ़िल्में रिलिज हुई थी। इन फिल्मों में जाह्नवी कपूर के अभिनय को खूब सराहा गया।

Exit mobile version