Javed Akhtar Birthday: इस गाने में जावेद अख्तर फराह खान एक साथ ‘मेरे महबूब मेरे सनम’ गाने पर डांस करते नजर आ रहे है। वहीं वीडियो को शेयर करते हुए…
दिग्गज स्क्रीनराइटर,कवि और गीतकार जावेद अख्तर आज अपना बर्थडे मना रहे है। बता दे कि उनका जन्म 17 जनवरी 1945 को ग्वालियर में हुआ था। उन्होंने अपनी मेहनत के दम पर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री और साहित्य की दुनिया में खूब नाम कमाया है। वहीं आज जावेद अख्तर 80 साल के हो गए है। उनके बर्थडे अपर बॉलीवुड की मशहूर निर्देशक और कोरियोग्राफर फराह खान ने एक खूबसूरत सा वीडियो शेयर करते हुए उन्हें बधाई दी है।
Javed Akhtar ने मेरे महबूब मेरे सनम गाने पर किया डांस
दरअसल हाल ही में फराह खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। यह वीडियो किसी पार्टी के दौरान का लग रहा है और इस दौरान उनके आस-पास ढेरों लोग देखे जा सकते है। वहीं इस दौरान फराह और जावेद अख्तर, शाहरुख खान की फिल्म के मशहूर गाने ‘मेरे महबूब मेरे सनम’ पर डांस करते नजर आ रहे है। इस प्यारे से वीडियो को शेयर करते हुए फराह ने लिखा, ‘इस कमरे के सबसे यंग इंसान को 80वां जन्मदिन मुबारक हो। जावेद अख्तर निश्चित रूप से शबाना आजमी से बेहतर डांस करते है।”
अख्तर ने ही लिखे थे इस गाने के लिरिक्स
बता दे कि ‘Mere Mehboob Mere Sanam’ गाना साल 1998 में आई फिल्म ‘Duplicate’ का है। इस गाने के लिरिक्स जावेद अख्तर ने ही लिखे थे। वहीं यह गाना शाहरुख खान, जूही चावला और सोनाली बेंद्रे पर फिल्माया गया था।
सेलेब्स और फैंस कर रहे रिएक्ट
बता दे कि यह वीडियो फैंस के साथ-साथ सेलेब्स को भी खूब पसंद आ रहा है। कृति सेनन और धानश्री वर्मा सहित कंई सेलेब्स ने इस वीडियो को लाइक किया है। वहीं एक फैन ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘जावेद साहब को जन्मदिन मुबारक हो, फराह आप किसी से भी डांस करवा सकती है।’ एक ने लिखा, ‘आप दोनों डांस करते हुए काफी प्यारे लग रहे है। एक ने लिखा, ‘जावेद अख्तर जी हमें ये गाना देने के लिए आपका बहुत-बहुत शुक्रिया। हम 90 के दशक के बच्चे आपको जितना धन्यवाद दे वो कम है। हैप्पी बर्थडे।”