Site icon 4PILLAR

Jay Shah, गौतम गंभीर और सूर्यकुमार यादव T20 World Cup के साथ Siddhivinayak मंदिर में आशीर्वाद लेने पहुंचे

Jay Shah Siddhivinayak Temple T20 World Cup 

Jay Shah Siddhivinayak Temple: भारतीय क्रिकेट टीम ने T20 World Cup 2026 का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर भारत ने यह ट्रॉफी अपने नाम की है। जीत के बाद अधिकारी और टीम सिद्दिविनायक मंदिर आशीर्वाद लेने पहुंची।

Jay Shah और टीम इंडिया Siddhivinayak Temple आशीर्वाद लेने पहुंची

सूर्यकुमार यादव, मुख्य कोच गौतम गंभीर और ICC चेयरमैन जय शाह मुंबई मशहूर श्री सिद्दिविनायक मंदिर पहुंचे। उन्होंने वहां पूजा-अर्चना की और भगवान गणेश के दर्शन किए। टीम ने ट्रॉफी को श्री बप्पा के चरणों में समर्पित कर आशीर्वाद लिया। यह दौरा जीत के प्रति कृतज्ञता और भविष्य की सफलताओं के लिए आशीर्वाद मांगने का प्रतीक था।

आचार्य पवन त्रिपाठी का ब्यान

मंदिर के ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी ने बताया कि विश्व कप जीतने के बाद Suryakumar Yadav, गौतम गंभीर और जय शाह ट्रॉफी के साथ दर्शन करने के लिए आए थे। इस दौरान मंदिर परिसर में भारी भीड़ जमा हुई। फैंस ने खिलाड़ियों और ट्रॉफी को देखने के लिए भारी उत्साह दिखाया।

सिद्दिविनायक मंदिर में लगे गणपति बप्पा मौर्या के नारे

टीम इंडिया के सिद्दिविनायक दर्शन के वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। जहां लोग गणपति बप्पा मौरया के नारे लगा रहे हैं। इससे पहले विश्व कप जीत के बाद अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम के पास एक हनुमान मंदिर में भी टीम इंडिया ट्रॉफी लेकर पहुंची थी। जहां टीम ने बजरंगबली का आशीर्वाद लिया।

वर्षों से चली आ रही है ये परंपरा

यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है। जो भारतीय क्रिकेट में आम है। बड़ी जीत के बाद टीम के खिलाड़ी और अधिकारी मंदिर में जाकर दर्शन करके आशीर्वाद मांगते हैं और भविष्य की सफलता की कामना करते हैं। इस बार सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व में टीम इंडिया की यह सफलता खास रही। टीम  ने सिद्दिविनायक मंदिर में दर्शन करके इसे और भी यादगार बना दिया।

Exit mobile version