Site icon 4PILLAR

Jeffrey Epstein का हुआ था मर्डर, ऑटोप्सी एक्सपर्ट का चौंकाने वाला खुलासा

Jeffrey Epstein was murdered

Jeffrey Epstein was murdered: जेफ्री एप्सटीन एक अमेरिकी वित्तीय व्यवसायी और दोषी यौन अपराधी था। अब उसकी मौत के रहस्य से पर्दा उठ गया है।

Jeffrey Epstein की मौत कैसे हुई ?

अमेरिकी वित्तीय व्यवसायी और दोषी यौन अपराधी जेफ्री एप्सटीन का मामला दुनिया भर में चर्चा का विषय बना हुआ है। उसकी मौत 10 अगस्त 2019 को अमेरिका की न्यूयॉर्क मेट्रोपॉलिटन  करेक्शनल सेंटर जेल में हुई थी। जेल में उसकी मौत सेक्स ट्रैफिकिंग के आरोपों के ट्रायल का इंतजार करते समय हुई थी।

Jeffrey Epstein की मौत का आधिकारिक कारण

न्यूयॉर्क सिटी के चीफ मेडिकल एक्जामिनर डॉ बारबरा सैंपसन ने ऑटोप्सी के आधार पर उसकी मौत को आत्महत्या द्वारा फांसी घोषित किया गया था।  अमेरिकी जस्टिस डिपार्टमेंट, FBI और जेल जांचों ने इसे सुसाइड ही माना था। 2023 और 2025-26 में जारी दस्तावेजों में भी कोई हत्या का सबूत नहीं मिला। आधिकारिक तौर पर इसे खुदकुशी ही रखा गया।

Jeffrey Epstein की मौत के बारे में डॉक्टर का खुलासा

हाल ही में अंतराष्ट्रीय मीडिया और  हिंदी समाचारों में खबरें वायरल हुई कि Dr. Michael Baden ने दावा किया है कि जेफ्री एप्सटीन की मौत फांसी से नहीं बल्कि गला घोंटने से हुई।

Jeffrey Epstein की हत्या का दावा

यह दावा नया नहीं है। डॉ बैडेन ने 2019 में भी Fox News पर यही बात कही थी। यह मामला 2026 में  Epstein Files की नई रिलीज के बाद सुर्ख़ियों में आया। कुछ रिपोर्ट में संपादित पोस्टमार्टम का जिक्र है, जहां मृत्यु का तरीका “लंबित” था। लेकिन बाद में सुसाइड कर दिया गया।

Jeffrey Epstein की मौत के बारे में आधिकारिक पक्ष का ब्यान

Jeffrey Epstein केस क्या है ? संक्षेप में जानिए 

जेफ्री एप्सटीन पर 2000 के दशक में नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण और तस्करी के आरोप थे।

डॉ बैडेन का दावा पुराना है लेकिन हाल की फाइल्स रिलीज के साथ फिर वायरल हो गया। आधिकारिक जांच सुसाइड मानती है जबकि षड्यंत्र थ्योरी जैसे “एपस्टीन ने आत्महत्या नहीं की” आज भी लोकप्रिय है। एप्सटीन फाइल्स खुलने से जांच और बहस दोनों जारी है।

Exit mobile version