Site icon www.4Pillar.news

प्रियंका चोपड़ा के बारे में जेठानी सोफी टर्नर ने किया बड़ा खुलासा,बताई ये बात

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की जेठानी हॉलीवुड अभिनेत्री सोफी टर्नर ने प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी को लेकर बड़ा खुलासा किया है। सोफी टर्नर ने भारत यात्रा के बारे में भी बताया।

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की जेठानी हॉलीवुड अभिनेत्री सोफी टर्नर ने प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी को लेकर बड़ा खुलासा किया है। सोफी टर्नर ने भारत यात्रा के बारे में भी बताया।

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपने अभिनय से न केवल बॉलीवुड जगत में अपनी खास पहचान बनाई है बल्कि हॉलीवुड में ज़बरदस्त नाम कमाया है। भारत में प्रियंका चोपड़ा कितनी बड़ी स्टार है इस बात का खुलासा उनकी जेठानी सोफी टर्नर ने एक इंटरव्यू में किया।

सोफी टर्नर ने ‘एले यूएस’ को दिए गए एक इंटरव्यू में बताया कि जब हम निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा की शादी के लिए भारत गए थे तो हमारे साथ बिलकुल शाही लोगों की तरह व्यवहार किया गया। प्रियंका चोपड़ा की भारत में पूजा होती है। अपने इंटरव्यू में सोफी टर्नर ने प्रियंका चोपड़ा की खूब तारीफ की।

सोफी टर्नर ने अपने इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा के बारे में बताया ,” प्रियंका चोपड़ा के साथ ,खासकर यह एक दीवानगी है। आपको खुद याद दिलाना होगा कि वह 20 साल बॉलीवुड में है। भारत में बड़ी हस्ती है। जब हम निक और उनकी शादी के लिए भारत गए थे तो हमारे साथ वहां बिलकुल शाही अंदाज़ में व्यवहार हुआ था। उनकी वहां पूजा की जाती है। ”

सोफी टर्नर ने प्रियंका चोपड़ा के परिवार के बारे में बात करते हुए कहा ,” वह बहुत अच्छे इंसान हैं। ऐसा लगता है जैसे हमसे केवल 10 मिनट की दूरी पर ही रहते हैं। भले ही केविन जोनस और डेनियल जोनस न्यू जर्सी में रहते हों ,लेकिन हम उनसे हमेशा मिलते हैं। ऐसा लगता है कि हम एक बड़ा परिवार हैं। क्योंकि यह सभी बेस्ट फ्रेंड की तरह रहते हैं। “

Exit mobile version