Site icon www.4Pillar.news

भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे के होटल रूम से गहने-मोबाइल चोरी, विवाह की शूटिंग के लिए पहुंची थी अयोध्या 

भोजपुरी स्टार आम्रपाली दुबे अयोध्या में विवाह फिल्म के शूटिंग के लिए पहुंची थी। दुबे शान-ए-अवध होटल में ठहरी थी। जहां से उसके गहने और मोबाइल चोरी हो गए हैं। पुलिस ने मामले की शिकायत दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज की मदद से चोर की तलाश शुरू कर दी है।

भोजपुरी स्टार आम्रपाली दुबे अयोध्या में विवाह फिल्म के शूटिंग के लिए पहुंची थी। दुबे शान-ए-अवध होटल में ठहरी थी। जहां से उसके गहने और मोबाइल चोरी हो गए हैं। पुलिस ने मामले की शिकायत दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज की मदद से चोर की तलाश शुरू कर दी है।

भोजपुरी सिनेमा का चर्चित चेहरा आम्रपाली दुबे इन दिनों विवाह फिल्म की शूटिंग में व्यस्त है। फिल्म की शूटिंग के लिए आम्रपाली दुबे अयोध्या के एक होटल में रुकी हुई थी। गुरुवार के दिन आम्रपाली दुबे के होटल रूम से लाखों रुपए के गहने और मोबाइल चोरी हो गए हैं। वह अयोध्या के मशहूर होटल शान-ए-अवध में ठहरी हुई थी। पुलिस ने केस दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की तलाश शुरू कर दी है।

Video:देसी क्वीन सपना चौधरी और भोजपुरी डांसर आम्रपाली दुबे का होली डांस वीडियो

बुधवार को आम्रपाली दुबे अयोध्या धाम में फिल्म की शूटिंग के बाद सिविल लाइन स्थित शान-ए-अवध होटल में वापस आ गई थी। गुरुवार सुबह उसके तीन मोबाइल फोन , सोने का हार और अंगूठियों सहित लगभग 25 लाख के गहने और नकदी चोरी हो गई। जिसके बाद होटल में हंगामा मच गया। आनन फानन में नजदीकी पुलिस स्टेशन में एफआईर दर्ज कराई गई।

होली के गाने पर अक्षरा सिंह और आम्रपाली दुबे ने किया ज़बरदस्त डांस,वायरल हो रहा है वीडियो

केस दर्ज होते ही पुलिस ने हरकत में आते हुए अयोध्या से लेकर होटल तक के सारे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जिनमें एक शख्स संदिग्ध पाया गया है। अयोध्या पुलिस अपनी सर्विलांस टीम के जरिए चोर तक पहुँचने के की कोशिश कर रही है। पुलिस कप्तान शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि जिस आदमी ने  यह चोरी की है उसकी सारी हरकतें सीसीटीवी में कैद हो गई हैं। चोर आम्रपाली के रूम के अलावा दूसरे कमरों में भी घुसा था। आरोपी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होगा।

Exit mobile version