Site icon 4PILLAR.NEWS

जम्मू कश्मीर डीजी जेल एचके लोहिया अपने घर में मृत मिले, हत्या की आंशका

HK Lohia अपने घर में मृत मिले, हत्या की आंशका

HK Lohia:जम्मू कश्मीर के DG जेल एचके लोहिया अपने आवास में ही मृत पाए गए हैं। उनका घरेलू सहायक फरार चल रहा है। पुलिस ने हत्या की आंशका जताते हुए नौकर की तलाश शुरू कर दी है।

HK Lohia अपने घर में मृत मिले, हत्या की आंशका

समाचार एजेंसी एएनआई के रिपोर्ट के अनुसार, हेमंत कुमार लोहिया जम्मू कश्मीर जेल के डायरेक्टर जनरल थे। एचके लोहिया के घर का पुनर्निर्माण चल रहा था। इसी वजह से वह जम्मू में अपने दोस्त राजीव खजुरिया के घर में सपरिवार रह रहे थे। सोमवार रात को उनका शव मिला।

हत्या का मामला

पुलिस की शुरूआती जांच में इसे हत्या का मामला बताया गया था। हत्या के बाद घर का नौकर यासिर फरार चल रहा है। पुलिस का कहना है कि उनके नौकर ने ही उनकी हत्या की है। पुलिस अधिकारी एचके लोहिया का शव उनके घर पर संदिग्ध परिस्थिति में मिला था। जिसके बाद पुलिस की जांच में पता चला कि उनकी हत्या हुई है।

DGP दिलबाग सिंह ने इस घटना को बहुत दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि फरार चल रहे नौकर यासिर को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है।

जलाने की कोशिश की गई

दिलबाग सिंह ने बताया कि आरोपी ने एचके लोहिया के शव को जलाने की कोशिश की। उनको अगस्त महीने में ही जम्मू कश्मीर में महानिदेशक जेल के पद पर प्रमोट किया गया था। लोहिया के घर का दौरा करने के बाद अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक मुकेश सिंह ने बताया कि शरीर पर जलने के निशान हैं। उनका गला कटा हुआ है। हेमंत कुमार लोहिया 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी थे।

केचप की बोतल से की हत्या

जम्मू पुलिस के शुरूआती जांच में पाया गया कि लोहिया की हत्या करने के लिए केचप की बोतल का इस्तेमाल किया गया है। बाद में शव को आग लगाने की कोशिश की गई।

एडीजीपी मुकेश सिंह ने बताया कि घर का नौकर फरार चल रहा है। उसकी तलाश की जा रही है। फोरेंसिक टीम जांच कर रही है।

Exit mobile version