Site icon www.4Pillar.news

जो जोनस,सोफी टर्नर की शादी में देसी अंदाज में दिखी प्रियंका चोपड़ा

सोफी टर्नर और जो जोनस की शादी में पूरा परिवार एक साथ नजर आया। इस शादी में प्रियंका चोपड़ा सबसे अलग अंदाज में नजर आई।

सोफी टर्नर और जो जोनस की शादी में पूरा परिवार एक साथ नजर आया। इस शादी में प्रियंका चोपड़ा सबसे अलग अंदाज में नजर आई।

निक जोनस के भाई जो जोनस शादी के बंधन में बंध चुके हैं। हॉलीवुड मूवी ‘गेम्स ऑफ़ थ्रोन्स’ की अभिनेत्री सोफी टर्नर और जो जोनस ने फ्रांस में एक बार फिर शादी रचाई है। इस शादी में सबकी निगाहें दूल्हा-दुल्हन से हटकर केवल प्रियंका चोपड़ा पर टिकी हुई थी।

जो जोनस और सोफी टर्नर की शादी में प्रियंका चोपड़ा भारतीय पारंपरिक साड़ी में नजर आ रही है। पश्चिम सभ्यता के माहौल में भी प्रियंका चोपड़ा ने जो और सोफी की शादी में साड़ीको चुना है। प्रियंका पिंक कलर की साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही है। प्रियंका चोपड़ा ने जो जोनस और सोफी टर्नर की शादी की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर की हैं। प्रियंका की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

शनिवार को सोफी टर्नर और जो जोनस की शादी के दौरान पूरा परिवार एक साथ नजर आया। जो और सोफी की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उनके फैन क्लब द्वारा शेयर की गई। इन तस्वीरों में केविन जोनस, डेनियल जोनस सोफी टर्नर ,जो जोनस ,निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा नजर आ रहे हैं।


अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने शादी के दौरान हल्के पिंक कलर की साड़ी पहनी हुई थी। उन्होंने बालों का बन बनाया हुआ था। देसी गर्ल का ये स्टाइल लोगों को काफी पसंद आया।

Exit mobile version