Site icon www.4Pillar.news

जुबिन नौटियाल इहाना ढिल्लों के ‘मेरी आशिकी’ गाने ने रिलीज होते यूट्यूब पर मचाया धमाल,वीडियो

लॉकडाउन में बॉलीवुड सिंगर जुबिन नौटियाल, इहाना ढिल्लों का मेरी आशिकी पसंद आए गाना रिलीज हो गया है। मेरी आशिकी पसंद आए सॉन्ग ने रिलीज होते ही यूट्यूब पर धमाल मचाना शुरू कर दिया है।

लॉकडाउन में बॉलीवुड सिंगर जुबिन नौटियाल, इहाना ढिल्लों का मेरी आशिकी पसंद आए गाना रिलीज हो गया है। मेरी आशिकी पसंद आए सॉन्ग ने रिलीज होते ही यूट्यूब पर धमाल मचाना शुरू कर दिया है।

24 जुलाई 1992 को रेमो डिसूजा के निर्देशन में बनी सपने साजन के फिल्म का एक गाना ‘मेरी आशिकी पसंद आए’ उस दौर में बहुत पसंद किया गया। इस गाने को राहुल रॉय और करिश्मा कपूर पर फिल्माया गया था। अब लगभग 28 साल बाद लॉकडाउन काल में जुबिन नौटियाल ने गाने का रीमेक बनाया है। जो 90 के दशक की याद दिलाता है।

सपने साजन के फिल्म के मेरी आशिकी गाने को कुमार शानू और अलका याग्मिक ने स्वर दिए थे। अब जो गाना जुबिन नौटियाल लेकर आए हैं , उसको खुद जुबिन ने खुद गाया है। गाने को रश्मि विराग ने लिखा है। मेरी आशिकी सॉन्ग को संगीत रोचक कोहली ने दिया है। इस रोमांटिक सॉन्ग निर्देशन आशीष पांडा ने किया है।

जुबिन नौटियाल के मेरी आशिकी गाने को लॉकडाउन काल में खूब पसंद किया जा रहा है। कुछ ही देर पहले रिलीज हुए इस रोमांटिक सांग को अब तक 1,686,994 बार देखा जा चूका है और इसे देखने का सिलसिला लगातार जारी है। लोगों की मेरी आशिकी पसंद आए गाना बहुत पसंद आ रहा है। गान ने रिलीज होते ही यूट्यूब नंबर वन पर ट्रेंड करना शुरू कर दिया है।

Exit mobile version