Site icon 4PILLAR

Harbaksh Singh: नहीं रहे जंप रोप स्टार हरबख्श सिंह, कई बार बना चुके गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

Jump rope star Harbaksh Singh passes away

Harbaksh Singh passes away: गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर जंप रोप स्टार हरबख्श सिंह का निधन हो गया है। अपने करतब के दम पर पंजाबी नौजवान ने न सिर्फ पंजाब को बल्कि पुरे भारत को गौरवान्वित किया था। उन्हें हमेशा याद रखा जाएगा।

Harbaksh Singh का निधन

इंटरनेशनल जंप रोप यूनियन (IJRU) ने हरबख्श सिंह के निधन पर बेहद भावपूर्ण संदेश साझा किया है। IJRU ने सोशल मीडिया पर दुखद समाचार देते हुए लिखा ,”इंटरनेशनल जंप रोप यूनियन को यह बताते हुए गहरा दुःख हो रहा है कि भारत के प्रिय अंतराष्ट्रीय जंप रोप एथलीट और सम्मानित जज हरबक्श सिंह का निधन हो गया है। उनके जाने से उनके दोस्तों, परिवार, टीम के साथियों और दुनियाभर के जंप रोप समुदाय को गहरा सदमा लगा है। ”

हरबख्श सिंह कौन थे ?

Harbaksh Singh के प्रसिद्ध रस्सी कूद प्रतियोगी और कई गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड धारक थे। जिन्होंने अपनी रचनात्मक शैली, एथलेटिक क्षमता और खेल के प्रति जूनून से दुनियाभर के रस्सी कूद समुदायों को प्रेरित किया। उन्हें हाल ही में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सम्मानित किया था।

जंप रोप को अंतराष्ट्रीय स्तर पर ले जाने का श्रेय

राष्ट्रीय स्तर के उत्कृष्ट खिलाड़ी से लेकर अंतराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त एथलीट बनने तक Harbaksh Singh की यात्रा ने भारतीय रस्सी कूद को अंतराष्ट्रीय स्तर तक उठाने में मदद की। एक प्रमाणित जज के रूप में उनके योगदान ने प्रतियोगिताओं को निष्पक्षता, उत्साह और गहन तकनीकी समझ से समृद्ध किया।

खेल भावना से परिपूर्ण थे हरबख्श सिंह

हरबख्स सिंह की विरासत तगमों और रिकार्डों से कहीं बढ़कर थी। वे एक मार्गदर्शक और आदर्श व्यक्ति के रूप में जाने जाते थे। जिनकी ऊर्जा ने अनगिनत एथलीटों और निर्णायक मंडलों को प्रेरित किया। कार्यक्रमों और प्रतियोगितओं में उनकी उपस्थिति प्रोत्साहन और खेल भावना से परिपूर्ण थी।

हरबख्श सिंह को श्रद्धांजलि

हम Harbaksh Singh के परिवार, मित्रों और विश्वभर में रस्सी कूद समुदाय के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। उनकी खेल भावना आने वाली पीढ़ियों और एथलीटों को प्रेरित करती रहेंगी।

Exit mobile version