Dheere Dheere Song : जूनियर एनटीआर और जान्हवी कपूर की फिल्म ‘देवरा’ का दूसरा गाना रिलीज हो चूका है। इस गाने में दोनों काफी रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे है।
जान्हवी कपूर जल्द ही जूनियर एनटीआर के साथ फिल्म देवरा (Devara) में नजर आने वाली है। कुछ समय पहले ही इस का पहला गाना ‘फियर’ रिलीज हुआ था। वहीं अब इस फिल्म का दूसरा गाना ‘धीरे धीरे’ (Dheere Dheere Song ) भी रिलीज हो गया है। इस गाने में एनटीआर और जान्हवी की जबरदस्त केमस्ट्री दर्शकों का खूब दिल जीत रही है।
यहां देखिए जूनियर एनटीआर और जान्हवी कपूर का गाना
दरअसल हाल ही में मेकर्स ने देवरा का दूसरा गाना रिलीज किया है। इस गाने में एनटीआर और जान्हवी को काफी रोमांटिक अंदाज में देखा जा सकता है। वहीं इसके अलावा दोनों समंदर किनारे जबरदस्त डांस करते नजर आ रहे है। इस दौरान दोनों के डांस स्टेप्स देखने लायक है। इस गाने को हिंदी भाषा के अलावा कन्नड़, तेलगु और मलयालम भाषा में भी रिलीज किया गया है।
जानकारी के लिए बता दे कि देवरा के इस गाने को शिल्पा राव ने गाया है। वहीं कौसर मुनीर ने इस गाने के लिरिक्स लिखे है और अनिरुद्ध रविचंद्र ने इस गाने को कंपोज़ किया है।
कब रिलीज होगी देवरा ?
बता दे कि देवरा को Koratala Shiva ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में जूनियर एनटीआर और जान्हवी कपूर के साथ-साथ सैफ अली खान, चैत्रा राय, शाइन टॉम चैको, मुरली शर्मा और अभिमन्यु सिंह सहित कंई सितारे नजर आएँगे। यह फिल्म 27 सितंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।