Site icon www.4Pillar.news

ज्योति अरोड़ा बनीं मिसेज इंडिया 2023 की विनर

Mrs India Beauty Pageant 2023: साल 2023 का मिसेज इंडिया का  खिताब ज्योति अरोडा ने जीता है। कार्यक्रम का आयोजन दिल्ली के एरोस होटल में किया गया।

Mrs India Beauty Pageant 2023: साल 2023 का मिसेज इंडिया का  खिताब ज्योति अरोडा ने जीता है। कार्यक्रम का आयोजन दिल्ली के एरोस होटल में किया गया।

दिल्ली में हुए मिसेज इंडिया ब्यूटी पेजेंट में ज्योति अरोड़ा ने विजेता का ख़िताब जीता है। एस्ट्रोलॉजर ज्योति अरोड़ा साल 2023 की मिसेज इंडिया बन गई हैं।

मिसेज इंडिया ब्यूटी पेजेंट का आयोजन 18 मार्च 2023 को दिल्ली के एरोस होटल में हुआ। जहां एस्ट्रोलॉजर ने फाइनल का खिताब जीता है। ज्योति अरोड़ा ने शास्त्रीय वर्ग में मिसेज इंडिया का खिताब अपने नाम किया है। कार्यक्रम के दौरान ज्योति के सिर पर विजेता का ताज सजाया गया। इस कार्यक्रम में मिसेज इंडिया की निर्देशक दीपाली फडणवीस, पूर्व सुंदरियों और इवेंट के स्पॉन्सर ने शिरकत की।

आपको बता दें , मिसेज  इंडिया पेजेंट कार्यक्रम भारतीय शादीशुदा महिलाओं की प्रतिभा, सुंदरता और संस्कृति को प्रदर्शित करने का मंच है। इस मंच पर आने वाली महिलाएं अपने टैलेंट के दम पर लाखों महिलाओं को प्रेरित करती हैं।

वर्ष 2023 के मिसेज इंडिया ब्यूटी पेजेंट की डायरेक्टर दीपाली फडणवीस ने एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा ,” मिसेज इंडिया की विजेता ज्योति  अरोड़ा अब अंतराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। वह मिसेज एशिया इंटरनेशनल प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। ”

कौन है ज्योति अरोड़ा ?

बता दें, ज्योति अरोड़ा एक ज्योतिष है। टेरो कार्ड रीडर ज्योति अरोड़ा ज्योतिषी के क्षेत्र में भारत ही नहीं बल्कि विश्व स्तर पर नाम कमा चुकी हैं। उनके कार्यक्रम राष्ट्रीय टीवी चैनलों पर प्रसारित होते रहते हैं। वह राजनीति जगत, खेल जगत और मनोरंजन की  दुनिया से जुड़े लोगों के बारे में भविष्यवाणी करती है।

इसके अलावा ज्योति अरोड़ा लड़कियों को शिक्षा का अधिकार दिलाने और महिलाओं को पुरुषों की बराबरी का अधिकारी दिलाने में यकीन करती हैं। इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर चुकी ज्योति लगभग एक दशक तक कॉरपोरेट क्षेत्र में काम कर चुकी है। इसके बाद उन्होंने ज्योतिष के क्षेत्र में खूब नाम कमाया।

Exit mobile version