Kal Somani bought the Rajasthan Royals team: आईपीएल 2026 के आरंभ से ठीक पहले राजस्थान रॉयल्स टीम को काल सोमानी ने खरीद लिया है।
Kal Somani कौन हैं ?
काल सोमानी भारतीय मूल के अमेरिकी बिजनेसमैन हैं। वे एरिजोना के स्कोट्सडेल में रहते हैं। सोमानी एक उद्यमी के रूप में जाने जाते हैं। उनके पास 15 साल से ज्यादा का अनुभव है। काल सोमानी के मुख्य क्षेत्र :
- शिक्षा प्रौद्योगिकी
- डेटा प्राइवेसी
- AI गवर्नेस
- स्पोर्ट्स टेक
Kal Somani की कंपनियां
- IntraEdge : ग्लोबल टेक्नोलॉजी और और सोल्यूशन कंपनी
- Truyo AI : डेटा प्राइवेसी राइट्स ऑटोमेशन और AI गवर्नेस प्लेटफार्म
- Academian : एड टेक और डिजिटल कंटेंट कंपनी
उनको स्पोर्ट्स में भी जानकारी है। वे Motor City Golf Club के को-ऑनर हैं। वे TMRW और TGL Golf League में शुरूआती निवेशक रहे। वे 2021 से ही राजस्थान रॉयल्स के साथ जुड़े थे। उस समय उन्होंने फ्रेंचाइजी में माइनॉरिटी निवेश किया था। उन्होंने आईपीएल पर भरोसा जताया था। अब 5 साल बाद उन्होंने पूरी टीम पर मालिकाना हक हासिल कर लिया है।
Kal Somani ने कितने में खरीदी राजस्थान रॉयल्स ?
काल सोमानी के नेतृत्व वाले कंसोर्टियम ने राजस्थान रॉयल्स की 100 % हिस्सेदारी 1.63 बिलियन अमेरिकी डॉलर यानि भारतीय मुद्रा में 15363 करोड़ में खरीदी है। यह आईपीएल इतिहास में सबसे महंगी डील है। राजस्थान रॉयल्स आईपीएल की पहली टीम बन गई है , जिसकी वैल्यू 1 बिलियन डॉलर से ज्यादा हो गई है। यह टीम 2008 में 63 मिलियन डॉलर में खरीदी गई थी।
कंसोर्टियम में कौन कौन शामिल हैं ?
- Rob Walton : वालमार्ट परिवार के वारिस
- Hamp Family : फोर्ड मोटर कंपनी , NFL टीम Detriot Lions के मालिक, Sheila Ford Hamp के नेतृत्व में।
राजस्थान रॉयल्स के पिछले मालिक कौन थे ?
RR के पिछले मालिक Emerging Media Ventures, ब्रिटिश-भारतीय बिजनेसमैन Manoj Badale उनके पर टीम की 65 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। RR की डील पर सहमति हो गई है। BCCI की मंजूरी का इन्तजार है। टीम के स्वामित्व में बदलाव आईपीएल 2026 के बाद प्रभावी होगा। यानि IPL 2026 में अभी मौजूदा मैनेजमेंट ही चलाएगी।
काल सोमानी ने डील के बाद दिया ब्यान
राजस्थन रॉयल्स डील के बाद नए मालिक काल सोमानी ने कहा ,”हमें इस निवेश में जबरदस्त संभावनाएं नजर आ रही हैं। हम आईपीएल के भविष्य को लेकर उत्साहित हैं। “

