Sharmishtha Panoli के सपोर्ट में उतरी कंगना रनौत, कहा- ‘उसे जल्द रिहा किया जाए, आज कल के बच्चे…’

Sharmishtha Panoli: इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर शर्मिष्ठा पनोली को गिरफ्तारी के बाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं अब बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने शर्मिष्ठा का बचाव किया है।

पुणे यूनिवर्सिटी की 22 वर्षीय लॉ स्टूडेंट शर्मिष्ठा पनोली (Sharmishtha Panoli) को हाल ही में बंगाल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शर्मिष्ठा एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भी है और इंस्टाग्राम पर उनके लगभग 92 हजार से ज्यादा फॉलोवर है। बता दे कि हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया था, जिसके बाद बवाल मच गया और उन्हें जेल तक जाना पड़ा।

Sharmishtha Panoli को गिरफ्तार क्यों किया गया ?

दरअसल शर्मिष्ठा पनोली के एक पाकिस्तानी फॉलोवर ने हाल ही में उनसे ऑपरेशन सिंदूर और पहलगाम हमले को लेकर सवाल पूछा था। इसी सवाल का जवाब देते हुए शर्मिष्ठा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया था। इस वीडियो में उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर पर बॉलीवुड सेलेब्स की चुप्पी पर सवाल उठाए थे और पर अभद्र भाषा का प्रयोग किया था। वहीं इसके बाद शर्मिष्ठा पर कथित तौर पर एक विशेष धर्म पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के लिए कोलकाता पुलिस ने केस दर्ज किया था।

वहीं मामले को बढ़ता देख शर्मिष्ठा ने वो वीडियो डिलीट कर दिया था और साथ ही माफ़ी भी मांग ली थी। इसके बावजूद भी बीते दिन कोलकाता पुलिस ने उन्हें हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया। वहीं अब बॉलीवुड अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत ने उनकी गिरफ्तारी पर रिएक्ट किया है।

कंगना रनौत ने किया शर्मिष्ठा पनोली को सपोर्ट

दरअसल कंगना रनौत ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा- “देखिए मुझे ऐसा लगता है कि किसी को इस तरह से लॉ एंड आर्डर के नाम पर प्रताड़ित करना सही नहीं है। उन्होंने माफी मांग ली है और पोस्ट को डिलीट का दिया है। किसी को अभद्र भाषा का प्रयोग करने को लेकर, जेल में डाल देना, उसे सताना, उसका पूरा करियर और कैरेक्टर खराब कर देना बिल्कुल गलत है। ये किसी भी बेटी के साथ नहीं होना चाहिए। मैं बंगाल की सरकार से ये मांग करती हूँ कि इसे नार्थ  कोरिया मत बनाइये।”

आज-कल के बच्चे ऐसी भाषा प्रयोग करते है- कंगना

कंगना ने आगे कहा, “यहां सभी के सवैंधानिक हक है। अगर किसी ने कोई अभद्र टिप्पणी की है तो उन्होंने उसके लिए माफी मांगी है। आज कल के बच्चे ऐसी भाषा प्रयोग करते है, चाहे वे हिंदी में बोलें या अंग्रेजी में। मैं ममता जी से विनती करती हूँ, कि उसे जल्द ही रिहा किया जाए। उसकी उम्र भी बहुत कम है और वो एक लॉ स्टूडेंट भी है। उसकी पूरी लाइफ और करियर बर्बाद करने की जो साजिश की जा रही है, ये नहीं होना चाहिए।”

यहां देखिए कंगना रनौत का ये वीडियो

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version