Site icon 4PILLAR.NEWS

कंगना रनौत ने सिद्धिविनायक मंदिर में पूजा करने के बाद कहा कि मुंबई में रहने के लिए गणपति की मंजूरी जरूरी

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने सिद्धिविनायक मंदिर में पूजा करने के बाद कहा कि मुंबई में रहने के लिए गणपति की मंजूरी जरूरी है। गणपति के दर्शन के लिए कंगना रनौत मराठी लुक में नजर आई।

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने सिद्धिविनायक मंदिर में पूजा करने के बाद कहा कि मुंबई में रहने के लिए गणपति की मंजूरी जरूरी है। गणपति के दर्शन के लिए कंगना रनौत मराठी लुक में नजर आई।

अभिनेत्री कंगना रनौत इन दिनों महाराष्ट्र के मुंबई में है। कंगना ने 29 दिसंबर को मंगलवार के दिन सिद्धिविनायक मंदिर के दर्शन किए।इस अवसर पर कंगना रनौत मराठी परिधान में नजर आई।उनकी लेटेस्ट फोटोज सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रही हैं।

गणपति मंदिर में दर्शन के समय कंगना रनौत हरे रंग की पारंपरिक बॉर्डर वाली पैठनी साड़ी में नजर आई। उन्होंने पारंपरिक साड़ी को आधुनिक अंदाज हुआ था। पैठनी साड़ी महाराष्ट्र के औरंगाबाद की खास पहचान है। इसके साथ ही मणिकर्णिका:द क्वीन ऑफ़ झाँसी अभिनेत्री नाक में रिंग और बालों में गजरा लगाया हुआ था। एक्ट्रेस मंदिर में लगभग पांच मिनट तक रुकी।

सिद्धिविनायक मंदिर के प्रबंधक हेमंत जाधव के अनुसार कंगना रनौत मंदिर में सुबह 10 बजे के करीब पहुंची थी। जब तक एक्ट्रेस मंदिर के अंदर रही तब तक उनकी वाई प्लस सिक्योरिटी में तैनात कमांडों परिसर में रहे।

कंगना रनौत ने मंदिर से बाहर निकल कर गणपति बप्पा मौर्या और जय महाराष्ट्र कहा। इसके अलावा उन्होंने कहा,” मुंबई में रहने के लिए मुझे गणपति बप्पा की मंजूरी की जरूरत है।इसके अलावा और किसी की मंजूरी की जरूरत नहीं है।

बता दें,सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले की जांच को लेकर महाराष्ट्र सरकार के साथ हुए विवाद के बाद कंगना रनौत ने कहा था कि वो मुंबई में सुरक्षित महसूस नहीं कर रही हैं।उन्होंने मुंबई की तुलना पीओके से की थी। कंगना रनौत ने शिवसेना के कई मंत्रियों पर भी निशाना साधा था।

Exit mobile version