Site icon www.4Pillar.news

बीजेपी की टिकट पर हिमाचल की मंडी लोक सभा सीट से उपचुनाव लड़ेंगी कंगना रनौत

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रानौत अभिनय की दुनिया के बाद अब राजनीति में अपनी पारी खेलने के लिए पूरी तरह तैयार है। कंगना रनौत हिमाचल की मंडी लोकसभा सीट से उप चुनाव लड़ सकती हैं।

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रानौत अभिनय की दुनिया के बाद अब राजनीति में अपनी पारी खेलने के लिए पूरी तरह तैयार है। कंगना रनौत हिमाचल की मंडी लोकसभा सीट से उप चुनाव लड़ सकती हैं।

हिमाचल की मंडी लोकसभा सीट इस वर्ष मार्च महीने में भारतीय जनता पार्टी के सांसद रामस्वरूप शर्मा की मौत के बाद खाली है। मंडी लोकसभा के अलावा हिमाचल राज्य की 3 सीटों पर 30 अक्टूबर को होने वाले उपचुनाव के लिए पार्टी अपना प्रत्याशी फाइनल करने में जुटी हुई है। हिमाचल बीजेपी धर्मशाला में बैठक करने जा रही है।

तीन सीटों पर होने हैं उपचुनाव 

हिमाचल राज्य में खाली पड़ी 3 लोकसभा सीटों फतेहपुर जुब्बल कोटखाई और अर्की  विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है। अर्की सीट पर 6 बार मुख्यमंत्री रह चुके वीरभद्र सिंह का इस वर्ष 8 जुलाई को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। तब से यह सीट खाली पड़ी है। वहीं अन्य 2 सीटें भी यहां पर जीते हुए उम्मीदवारों की मौत के बाद से खाली पड़ी हुई है।

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार कंगना ने खुलकर चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर नहीं की है। भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने भावी उम्मीदवार पर एक दौर की चर्चा कर ली है। लेकिन पार्टी का एक धड़ा बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत को टिकट देने के पक्ष में है।

आपको बता दें कंगना रनौत मंडी जिले के भांबला गांव से है। हाल ही में कंगना ने मनाली में अपना नया घर बनाया है।  यह मंडी संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आता है।

बीजेपी की हिमाचल इकाई 

बता दें. हिमाचल प्रदेश की चुनावी समिति में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, जयराम ठाकुर ,प्रदेश प्रभारी सुरेश कश्यप, बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, सह प्रभारी संजय टंडन, बीजेपी संगठन सचिव पवन राणा, हिमाचल प्रभारी अविनाश राय खन्ना, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, पूर्व स्पीकर राजीव बिंदल, पार्टी महासचिव त्रिलोक जामवाल और त्रिलोक कपूर, राकेश जामवाल शामिल हैं।

Exit mobile version