Site icon www.4Pillar.news

कन्नड़ अभिनेता चिरंजीवी सरजा का 39 वर्ष की आयु में निधन

कन्नड़ सिनेमा के प्रतिभाशाली अभिनेता चिरंजीवी सरजा का 39 वर्ष की उम्र में दिल का दौरा पड़ने के कारण निधन हो गया। सांस लेने में दिक्क्त के बाद उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया ,जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।

कन्नड़ फिल्म उद्योग के प्रतिभाशाली अभिनेताओं में से एक, चिरंजीवी सरजा का आज दोपहर निधन हो गया। वह 39 वर्ष के थे। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, अभिनेता को सांस लेने की समस्या थी और उन्हें बेंगलुरु के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

मीडिया सूत्रों के अनुसार, चिरंजीवी सरजा को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, हालांकि, दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्होंने अंतिम सांस ली। जल्द ही डॉक्टरों को बयान जारी किया जाएगा। जैसे ही उनके निधन की खबर सामने आई, कन्नड़ फिल्म उद्योग सदमे की स्थिति में है।

चिरंजीवी सरजा ने साल 2018 में मेघना राज से शादी की थी। चिरंजीवी सरजा ने 2009 में फिल्म ‘वायुपुत्र’ से अपने अभिनय की शुरुआत की। उन्होंने 20 से अधिक कन्नड़ फिल्मों में अभिनय किया। वे दक्षिण भारतीय स्टार अर्जुन सरजा के भतीजे थे।

Exit mobile version