Site icon 4PILLAR

The Buckingham Murders : करीना कपूर की फिल्म ‘द बकिंघम मर्डर्स’ की रिलीज डेट का हुआ ऐलान 

The Buckingham Murders : 'द बकिंघम मर्डर्स' की रिलीज डेट का ऐलान

The Buckingham Murders : करीना कपूर की अपकमिंग मूवी ‘द बकिंघम मर्डर्स’ का नया पोस्टर सामने आया है। इसके साथ ही इस फिल्म की रिलीज डेट से भी पर्दा उठ गया है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान जल्द ही मर्डर् मिस्ट्री फिल्म द बकिंघम मर्डर्स (The Buckingham Murders) में नजर आने वाली है। ‘वीरे दी वेडिंग’, और ‘क्रू’ जैसी फिल्मों के बाद इस फिल्म के लिए करीना ने एक बार फिर एकता कपूर के साथ हाथ मिलाया है। बता दे कि इस फिल्म को हंसल मेहता ने डायरेक्ट किया है। वहीं करीना ने इस  फिल्म में एक्टिंग के अलावा इस फिल्म को को-प्रोड्यूस भी किया है।

 The Buckingham Murders इस दिन होगी रिलीज

दरअसल हाल ही में मेकर्स ने द बकिंघम मर्डर्स से दो पोस्टर शेयर किए है। इन पोस्टर्स ने करीना काफी सीरियस लुक में नजर आ रही है। वहीं इन पोस्टर्स को शेयर करते हुए मेकर्स ने इस फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है। बता दे कि ये फिल्म 13 सितंबर 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

ये सितारे भी आएँगे नजर

इस फिल्म में करीना कपूर के साथ रणवीर बरार, कीथ एलन और ऐश टंडन सहित कंई स्टार्स नजर आएँगे। वहीं हंसल मेहता द्वारा निर्देशित इस फिल्म को एकता कपूर, शोभा कपूर और करीना कपूर खान ने प्रोड्यूस किया है। वहीं असीम अरोड़ा, राघव राज कक्क्ड़ और कश्यप कपूर ने इस फिल्म को लिखा है।

Exit mobile version