करिश्मा तन्ना ने शादी के बाद पहली रसोई में बनाया हलवा, कुछ इस तरहं से सासु माँ ने किया नई दुल्हन का स्वागत 

करिश्मा के गृह प्रवेश और पहली रसोई का वीडियो सामने आया है। नई दुल्हन ने पहली रसोई में हलवा बनाकर सबका मुहँ मीठा करवाया।

टीवी एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना भी अब शादी के बंधन में बंध चुकी है। शादी के बाद अब उनके गृह प्रवेश और पहली रसोई का वीडियो सामने आया। वीडियो में करिश्मा की सासु माँ उनका स्वागत करते दिखाई दे रही है। एक अन्य वीडियो में तन्ना अपनी पहली रसोई में कुछ मीठा बना रही है।

कुछ ऐसे हुआ अभिनेत्री का गृह प्रवेश

वीडियो में देखा जा सकता है कि करिश्मा ने गुलाबी रंग की साड़ी पहनी हुई है,और वरुण पिले रंग के कुर्ते में नजर आ रहे है। अभिनेत्री की सासु माँ आरती कर उनका गृह प्रवेश करा रही है। वीडियो में नई नवेली दुल्हन को गृह प्रवेश के दौरान मस्ती करते हुए भी देखा जा सकता है। परिवार के अन्य लोग भी तालियां बजाकर करिश्मा का स्वागत करते नजर आए।

 

पहली रसोई में बनाया कुछ मीठा

गृह प्रवेश के बाद करिश्मा ने अपनी पहली रसोई में हलवा बनाया। पहले अभिनेत्री ने पति वरुण के साथ भगवान को भोग लगाया। उसके बाद कपल एक दूसरा का मुहं मीठा करवाया।

गौरतलब है कि अभिनेत्री ने 5 फरवरी 2022 को बॉयफ्रेंड वरुण बंगेरा से शादी कर ली है। करिश्मा ने अपनी शादी में लाइट पिंक कलर का लहंगा पहना हुआ था जिसमें वे काफी खूबसूरत लग रही थी।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version