Site icon 4PILLAR.NEWS

Sanjay Kapur Funeral: एक्स हस्बैंड के अंतिम संस्कार में रोते-बिलखते बेटे को संभालते दिखी करिश्मा कपूर, सैफ-करीना भी साथ आए नजर 

Sanjay Kapur Funeral पर बच्चों संग पहुंची करिश्मा कपूर

Sanjay Kapur Funeral

Sanjay Kapur Funeral: एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स हस्बैंड संजय कपूर का आज दिल्ली में अंतिम संस्कार हुआ। वहीं करिश्मा भी अपने दोनों बच्चों के साथ उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंची थी।

बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पूर्व पति और बिजनेसमैन संजय कपूर का 12 जून को निधन हो गया था। दरअसल उस समय वे लंदन में थे और पोलो खेल रहे थे। वहीं खेल के बीच में ही संजय ने मधुमक्खी निगल ली, जिसके बाद हार्ट अटैक से उनकी मौत हो गई। वहीं आज संजय की पार्थिव शरीर को इंडिया लाया गया और दिल्ली में उनका अंतिम संस्कार (Sanjay Kapur Funeral) हुआ। संजय को अंतिम विदाई देने काफी लोग पहुंचे थे। वहीं करिश्मा भी अपने दोनों बच्चों बेटी समायरा और बेटे कियान के साथ उनके अंतिम संस्कार में शामिल हुई। इसके अलावा करिश्मा की बहन और एक्टर करीना कपूर और सैफ अली खान भी उनके साथ नजर आए।

Sanjay Kapur Funeral, संजय को अंतिम विदाई देने पहुँचे कंई लोग

संजय कपूर के अंतिम संस्कार की कंई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इन वीडियो में देखा जा सकता है कि संजय के अंतिम संस्कार में ढेरों लोग पहुंचे थे। संजय के चाहने वालों ने भारी दिल और नम आँखों से उन्हें अलविदा कहा।

बता दे कि करिश्मा के बेटे कियान ने संजय के अंतिम संस्कार की कंई रस्में निभाई। सामने आई तस्वीरों में कियान अपने पिता का पार्थिव शरीर देखकर काफी दुखी नजर आए वहीं करिश्मा इस दौरान अपने बेटे को संभालते नजर आई।

दुख की घड़ी में बहन को सपोर्ट करने पहुंची करीना

वहीं दुख की इस घड़ी में करीना कपूर और सैफ अली खान भी साए की तरह करिश्मा के साथ नजर आए। वायरल हो रही तस्वीरों में सैफ-करीना को करिश्मा और उनके बच्चों के साथ देखा जा सकता है।

2003 में हुई थी करीना- संजय की शादी

बता दे कि करिश्मा कपुर न साल 2003 में बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी रचाई थी। हालाँकि शादी के कुछ सालों के बाद ही दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया था। करिश्मा ने संजय पर शारीरिक उत्पीड़न और मारपीट जैसे कंई गंभीर आरोप लगाए थे। इसके बाद साल 2016 में दोनों का तलाक हो गया था।

Exit mobile version