Site icon www.4Pillar.news

कार्तिक आर्यन ने माधुरी दीक्षित के गाने ‘चोली के पीछे क्या’ धुन पर किया ऐसा डांस वायरल हो गया वीडियो

बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वह खलनायक फिल्म के गाने पर बड़े ही कूल अंदाज़ में थिरकते हुए नजर आ रहे हैं।

बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वह खलनायक फिल्म के गाने पर बड़े ही कूल अंदाज़ में थिरकते हुए नजर आ रहे हैं।

अभिनेता कार्तिक आर्यन की सोशल मीडिया पर फैन फॉलोइंग बहुत तगड़ी है। कार्तिक आर्यन को युवा बच्चे युवतियों से लेकर बूढ़े तक पसंद करते हैं। उनका अपने फैंस से मिलने का और उनके साथ बर्ताव करने का तरीका भी बहुत अच्छा है। यही वजह है कि कार्तिक आर्यन को लोग बहुत पसंद करते हैं। इसके अलावा कार्तिक आर्यन सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करते रहते हैं। हाल ही में अभिनेता ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है जो खूब वायरल हो रहा है।

कार्तिक आर्यन ने माधुरी दीक्षित पर फिल्माए गए फिल्म खलनायक के गाने पर बड़े ही कुल अंदाज में डांस करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है। जिसमें वह माधुरी दीक्षित के फेमस सॉन्ग ‘चोली के पीछे क्या है’ की धुन पर अपने साथियों के साथ डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

कार्तिक आर्यन का डांस वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

इंस्टाग्राम पर साझा किए गए वीडियो में आप देख सकते हैं कि बैकग्राउंड में गाने का ‘कुकू कुकू म्यूजिक चल रहा है और कार्तिक आर्यन बड़े ही जबरदस्त अंदाज में डांस कर रहे हैं। कार्तिक आर्यन के पीछे उनके 2 साथी भी उन्हें फॉलो कर रहे हैं। अभिनेता ने वीडियो को शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पर कैप्शन लिखने लिखा,” हम पकाते हैं, लोग देखते हैं. लेकिन इस तरह आप करते हैं।

कार्तिक आर्यन का यह वीडियो सोशल मीडिया पर उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है। कार्तिक आर्यन के फैंस इस वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। इस वीडियो को अब तक लाख बार से भी अधिक बार देखा जा चुका है।

Exit mobile version