Site icon www.4Pillar.news

Kartik Aaryan: गोवा में छुट्टियां मना रहे कार्तिक आर्यन, बतखों के साथ खेलते हुए शेयर किया क्यूट वीडियो 

Kartik Aaryan: गोवा में छुट्टियां मना रहे कार्तिक आर्यन, बतखों के साथ खेलते हुए शेयर किया क्यूट वीडियो

Kartik Aaryan: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन ने अपने गोवा वेकेशन से एक क्यूट वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में एक्टर बतखों के साथ खेलते नजर आ रहे है।

कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) बॉलीवुड के सबसे व्यस्त एक्टर्स में से एक है। इन दिनों वे एक के बाद एक कंई प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे है। वहीं अब कार्तिक अपने बीजी शेड्यूल से थोड़ा समय निकलकर वेकेशन पर निकले है। कार्तिक इस समय गोवा में छुट्टियां मना रहे है। वहीं हाल ही में एक्टर ने अपने वेकेशन से एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया है जिसमें वे बतखों (Ducks) के साथ मस्ती करते नजर आ रहे है।

बतखों के साथ खेलते दिखे Kartik Aaryan

सामने आए वीडियो में कार्तिक को कैज़ुअल लुक में देखा जा सकता है। इस दौरान एक्टर बतखों के एक झुण्ड के साथ वॉक करते नजर आ रहे है। वीडियो में बतखें काफी शोर मचा रही है और कार्तिक को उन्हें शांत कराते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कार्तिक जैसे-जैसे निर्देश देते है बतखें वैसे-वैसे उनके पीछे चलती है। इस क्यूट वीडियो को शेयर करते हुए कार्तिक ने लिखा, ‘डक्स डे आउट।’

फैंस का रिएक्शन

कार्तिक आर्यन के इस वीडियो पर फैंस खूब रिएक्ट कर रहे है। एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘अब डक्स भी आपकी दीवानी है।’ एक ने लिखा, ‘ये भी हमारी तरह आपकी फैन है।’ एक ने लिखा, ‘मैं शर्त लगाता हूँ कि ये सभी फीमेल है।’ कंई अन्य फैंस ने भी ब्यूटीफुल और क्यूट लिखते हुए तारीफ की है।

प्रोफेशनल लाइफ

बात करें Kartik Aaryan की प्रोफेशनल लाइफ कि तो वे जल्द ही फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ में नजर आएँगे। कबीर खान के निर्देशन में बनी यह फिल्म 14 जून 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा कार्तिक के पास फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ भी है। इस फिल्म का निर्देशन अनीस बज्मी कर रहे है। इस फिल्म में कार्तिक के साथ तृप्ति डिमरी और विद्या बालन अहम भूमिका में नजर आएंगी। यह फिल्म इसी साल दीवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Exit mobile version