Site icon www.4Pillar.news

खटटर सरकार हम पर गोलियां चलवाए,लाठीचार्ज करवाए,जनता की आवाज उठाते रहेंगे:सुखबीर चहल

चाहे गोली चलाये ,लाठी चलाये या जेल में डाल दे खट्टर सरकार, जनता की आवाज उठाते रहेंगे: सुखवीर चहल

चाहे गोली चलाये ,लाठी चलाये या जेल में डाल दे खट्टर सरकार, जनता की आवाज उठाते रहेंगे: सुखवीर चहल

आखिर कब तक जनता के सवालों के भागेंगे सीएम खट्टर? सुखवीर सिंह

कैथल :बृहस्पतिवार को हरियाणा  मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर के रोड के दौरान आम आदमी पार्टी के  नेताओं के  सवाल करने से खट्टर सरकार इतनी डर गई कि न सिर्फ आप कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा बर्बरता की गई बल्कि आम आदमी पार्टी के नेता सुखवीर चहल को कैथल के सदर थाने में बंद कर दिया। 

इंजीनियर सुखबीर चहल ने कहा,खट्टर सरकार की ये तानाशाही चुनाव से पहले बीजेपी की बौखलाहट को साफ़ दिख रही है। यह पहली बार नही हुआ कि आम आदमी पार्टी के कार्यकताओं को इस तरह प्रदर्शन करने पर जेल में डाल दिया गया। बल्कि कई बार जेल में डाला गया है।पूरी रात आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता कैथल जेल के बाहर बैठे रहे और सरकार के  खिलाफ जमकर नारेबाजी करते रहे।

जेल से बाहर आने पर आप नेता इंजी.सुखवीर सिंह ने खट्टर सरकार को घेरते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता क्रांतिकारी है, सरकार की किसी भी तानाशाही से डरने वाले नही है।खट्टर सरकार चाहे गोली चलवाए लाठियां चलवाए या जेल में बंद कर दे,  आम आदमी पार्टी जनता की आवाज उठाती रहेगी। हरियाणा सीएम एम एल खट्टर का आम आदमी के सवालों से डरना भाजपा सरकार की बौखलाहट को साफ़ दिखा रहा है।पुरे हरियाणा प्रदेश में सिर्फ आम आदमी पार्टी जनता की आवाज उठा रही है।

मुख्यमंत्री अपने विभागों का गलत इस्तेमाल कर रहे है।कांग्रेस, इनेलो सब चुप बैठे है और बी जे पी की बी टीम की तरह काम कर रहे हैं।
सुखवीर सिंह चहल ने कहा कि यही नही कि आप कार्यकर्ताओं पर लाठियां भांजी गई , पुरे प्रदेश से आम आदमी पार्टी के फ्लेक्स , पोस्टर फाड़े जा रहे है।

आप नेता सुखबीर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री आवास से सीधे आदेश जा रहे है कि आम आदमी पार्टी के फ्लेक्स पोस्टर कहीं भी दिखाई नही देने चाहिए।अब आम आदमी पार्टी के डर से खट्टर सरकार इस  तरह की ओछी हरकते करने पर उतारू हो गई है।सरकार का बस चले तो सभी कार्यकर्ताओं को जेल में डाल दे।लेकिन आम आदमी पार्टी लोगों के दिलों में बस चुकी है।

अपने नेता पर ज्यादती के खिलाफ आज आम आदमी पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने कैथल शहर में रोष प्रदर्शन किया और  खट्टर सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाये।

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा  मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर से पूछे गए सवाल

१.कैथल के शहीद हुए जवान राजेश पुनिया के परिवार की आर्थिक सहायता राशि देने व सरकारी नौकरी की मांग कर रहे थे।२.किसान के कर्ज माफी व स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू करने की मांग कर रहे थे।३.हर रोज महिलाओ पर अपराध के खिलाफ दोषियों की सजा के मांग कर रहे थे।४.हर साल लाखों रोजगार देने वाले बीजेपी के मेनिफेस्टो वाली घोषणा को लागू करवाने की मांग कर रहे थे।

आम आदमी पार्टी प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिन्द ने खट्टर सरकार की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर  अब तक के सबसे निक्कमे मुख्यमंत्री है।वो जनता के पैसे को बर्बाद करने में लगे हुए है।

नवीन जयहिंद ने  कहा जिस तरह से सीएम खट्टर ने  आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर बर्बरता की  उससे साफ दिख रहा है कि खट्टर सरकार आम आदमी पार्टी के बढ़ते जनाधार से घबरा गई है। जिस तरह से आम आदमी पार्टी ने विपक्ष में न होते हुए भी जनता के मुद्दे उठाये है। जनता को एक राजनीतिक विल्कप दिया है।  उससे भाजपा सरकार बौखला गई है।आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता लाठी , गोली , जेल से डरने वाले नही है।उन्होंने कहा जनता के सवाल सरकार से करते रहेंगे।

इस मौके पर कैथल जिलाध्यक्ष मुकेश गर्ग ,हलका अध्यक्ष प्रदीप कुराड़, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रघुवीर हाबड़ी, प्रदेश सह संगठन मंत्री शोएब, आलम ,विकास तंवर ,सुनील , दिनेश ,शमशेर मान ,राजू कांगड़ा ,रामकुमार, मेजरसिंह ,जितेंद्र निरंजन राम, गुरमीत सिंह, अरुण और सुमित हिंदूस्तानी एवं जींद, करनाल कुरूक्षेत्र, पानीपत , और अंबाला जिलों की समस्त कार्यकारिणी मौजूद थीं।

Exit mobile version