खेसारी लाल यादव के नए गाने ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल, देखें वीडियो

भोजपुरी एक्टर और सिंगर खेसारी लाल यादव के सॉन्ग सोशल मीडिया पर खूब धूम मचाते हैं। हाल ही में रिलीज हुआ उनका एक वीडियो सॉन्ग यूट्यूब पर खूब धमाल मचा रहा है।

खेसारी लाल यादव के नए गाने का नाम ‘काजर का के चले चितकबरी’ है। यह गाना हाल ही में रिलीज हुआ है और सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचा रहा है। वैसे भी खेसारी लाल यादव के गाने अक्सर धूम मचाते रहते हैं। भोजपुरी दर्शक उनके इस नए गाने को खूब पसंद कर रहे हैं।

भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव के गाने ‘काजर का के चली चितकबरी’ की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है इस गाने को अब तक 6,956,471 बार देखा जा चुका है। इसे देखने का सिलसिला लगातार जारी है। गाने के बोल श्याम देहाती और आजाद सिंह ने लिखे हैं। इस गाने का संगीत आशीष वर्मा ने दिया है। गाने को एस आर के म्यूजिक यूट्यूब चैनल पर पब्लिश किया गया है।

आपको बता दें खेसारी लाल यादव प्रसिद्ध भोजपुरी गायक और अभिनेता है। खेसारी लाल यादव को पहली सफलता अपने भोजपुरी एलबम ‘माल भेटाई मेला’ से मिली थी।

साल 2012 में अपनी पहली फिल्म ‘साजन चले ससुराल’ से वह रातों-रात भोजपुरी फिल्म जगत में छा गए थे। खेसारी लाल यादव अपनी गायकी में ठेठ देहाती भाषा का उपयोग करते हैं। खेसारी लाल अच्छे गायक होने के साथ ही वह एक अच्छे डांसर भी है।

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

4pillar

4pillar.news भारत का प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल है। स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं हम।

4pillar has 8972 posts and counting. See all posts by 4pillar

2 thoughts on “खेसारी लाल यादव के नए गाने ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल, देखें वीडियो

  • Pingback: आम्रपाली दुबे के नए भोजपुरी गाने ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका,देखें वीडियो · www.4Pillar.news

  • Pingback: लेटेस्ट भोजपुरी होली सॉन्ग ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका,देखें वीडियो · www.4Pillar.news

Comments

Translate »

Discover more from www.4Pillar.news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री
कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री