Site icon 4PILLAR

किम कार्दशियन ने शेयर की नए दोस्त की फोटो

किम कार्दशियन ने शेयर की नए दोस्त की फोटो

अमेरिकन मॉडल और एक्ट्रेस किम कार्दशियन वेस्ट की लेटेस्ट फोटो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रही है। इस फोटो में किम कार्दशियन अपने नए दोस्त के साथ नजर आ रही है।

साल 2007 में अमेरिकन पत्रिका प्लेबॉय में अपने न्यूड पोज देने के बाद सुर्ख़ियों में आई किम कार्दशियन वेस्ट मॉडलिंग की दुनिया में एक जाना माना चेहरा है। सोशल मीडिया पर उनके फोटोज और वीडियो खूब वायरल होते रहते हैं। अब हाल ही में एक्ट्रेस ने एक नई तस्वीर अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर साझा की है। इस तस्वीरें में किम कार्दशियन अपने नए दोस्त के साथ नजर आ रही है।

दरअसल,किम कार्दशियन वेस्ट ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर अपने दोस्त की फोटो साझा करते हुए लिखा,” मेरे छोटे दोस्त को नमस्ते करो। ” उनका ये दोस्त कोई और नहीं बल्कि एक पालतू कुत्ता है। जो हाल ही में किम कार्दशियन के घर आया है। कार्दशियन की कुत्ते के साथ फोटो पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं। कुछ ही घंटे पहले इंस्टाग्राम पर शेयर की गई इस फोटो को 28 लाख से भी अधिक बार पसंद किया जा चूका है। हिना खान का नागिन अवतार हुआ वायरल,बार-बार देखा जा रहा वीडियो

आपको बता दें, किम कार्दशियन ने अपने अभिनय की की शुरुआत टेलीविज़न श्रृंखला ‘बियॉन्ड द ब्रेक’ के साथ की थी। उसके बाद उन्होंने हॉलीवुड मूवी ‘डिजास्टर’ में लिसा का किरदार निभाया था।

Exit mobile version