Site icon 4PILLAR

जानिए लोक सभा चुनाव 2019 के आखिरी चरण के खास मतदाताओं के बारे में

PSX 20230507 182918

आज लोक सभा चुनाव 2019 के सातवें और आखिरी चरण का मतदान हुआ। टीवी चैनलों पर रुझान आने शुरू भी हो गए हैं। लेकिन सातवें चरण में जिन ख़ास मतदाताओं ने अपना मतदान किया है। उनके बारे में शायद आप नही जानते होंगे। आइए हम आप को बताते हैं ये मतदाता क्यों हैं खास।

लोकसभा चुनाव 2019 के अंतिम चरण में बिहार में पहली बार स्वतंत्र मतदान के अधिकार के साथ अलग-अलग जुड़वां लड़कियों सबा और फराह ने अलग-अलग व्यक्तियों के रूप में अपना वोट डाला है। इन दोनों लड़कियों के सिर आपस में जुड़े हुए हैं। दोनों का वोटर आईडी कार्ड है। दोनों ने दो वोट अपने -अपने तरीके से डाले  हैं। देखें तसवीर

दूसरी तरफ 3 फुट लंबी विनीता मेहता ने लोक सभा चुनाव 2019 के लिए अपना वोट दिया। विनीता ने अपना वोट मध्य प्रदेश के इंदौर में बूथ नंबर 212 पर जाकर डाला है।

हिमाचल प्रदेश के मनाली संसदीय क्षेत्र के पोलिंग बूथ नंबर 8 पर एक दूल्हे ने अपने परिवार के साथ वोट डाला।
चित्र एएनआई

स्वतंत्र भारत के प्रथम मतदाता, 102-वर्षीय श्याम शरण नेगी ने आज किन्नौर के कल्पा में लोकसभा चुनाव 2019 के लिए अपना वोट डाला। अधिकारियों द्वारा पारंपरिक लोक संगीत के साथ उनका स्वागत किया गया। उन्होंने 1951 के आम चुनावों में पहला वोट डाला था।

Exit mobile version