अंडा खाने से पहले जान लें फायदे और नुकसान
आमतौर पर अंडा खाना सभी को पसंद होता है। इसका सेवन अच्छी सेहत के लिए किया जाता है। स्वस्थ शरीर के लिए अंडा खाना सबकी पहली पसंद होता है। विश्व भर में शाकाहारी और मांसाहारी सभी अंडे खाना पसंद करते हैं। हालांकि अंडे का सेवन करने वाले ज्यादातर लोगों को इसके फायदे और नुकसान के बारे में पूरी तरह से पता नही होता। आज जान लेते हैं अंडे के क्या हैं फायदे और नुकसान।
अंडे (Eggs) का गलत तरीके से किया गया इस्तेमाल आपकी सेहत को फायदे की जगह नुकसान भी पहुंचा सकता है। हर कोई अंडे को अपने-अपने तरीके से खाना पसंद करता है। कई लोग अंडे को फ्राई करके खाना पसंद करते हैं। कई अंडे को उबाल कर खाना पसंद करते हैं। आपको बता दें,फ्राई करके खाया गया अंडा आपकी सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकता है। अंडे को फ्राई करने से उसके सारे पौषक तत्व नष्ट हो जाते हैं।
अंडे के सफेद भाग में 10 फ़ीसदी(10%) प्रोटीन और 90 (90%) फ़ीसदी पानी होता है। अंडे में पोटैशियम , मैग्नीशियम नियासिन और सोडियम जैसे कई पौषक तत्व पाए जाते हैं। अंडे के अंदर वाले हिस्से जिसको जर्दी कहते हैं में विटामिन ,आयरन ,जिंक और फास्फोरस जैसे पौषक तत्व पाए जाते हैं।अंडे में मौजूद कई तत्व स्वस्थ हृदय ,रक्तचाप की बीमारी और मधुमेह की बीमारी के लिए बहुत उपयोगी होते हैं।
विशेषज्ञ के अनुसार जिस इंसान के खून (Blood) में कोलेस्ट्रॉल की कमी होती है उसे अंडे का सेवन अधिक करना चाहिए। ध्यान रहे बहुत ज्यादा सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल सामान्य से अधिक भी बढ़ सकता है जिससे हार्ट अटैक (Heart Attack )जैसी बीमारी होने का खतरा बढ़ जाता है।
Pingback: जानिए पवित्र तुलसी के स्वास्थ्य लाभ · www.4Pillar.news