Site icon 4PILLAR

बिना वोटर कार्ड के ऐसे डाल सकते हैं वोट

PSX 20230505 180432

भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा सभी मतदाताओं को वोटर कार्ड जारी किए हैं। अगर आपके पास अब तक वोटर कार्ड नही है तो सभी चुनावों में बिना मतदाता पहचान पत्र के भी वोट डाल सकते हैं।

भारत सरकार के चुनाव आयोग द्वारा सभी मतदाताओं को वोटर कार्ड जारी किए गए हैं। भारत में वोट डालते समय मतदाता की पहचान जरूरी है। वोटर आईडी कार्ड का इस्तेमाल करके मतदाता सभी आम चुनावों में अपना वोट डाल सकता है। अगर आपके पास मतदाता पहचान पत्र नही है तो चुनाव आयोग ने निम्न पहचान पत्रों को मान्यता दे दी है जिनको दिखाकर आप अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकते हैं।

 

  1. पासपोर्ट
  2. पैन कार्ड
  3. राज्य या केंद्र सरकार की तरफ से जारी फोटो पहचान पत्र
  4. बैंक या पोस्ट ऑफिस द्वारा जारी की गई पासबुक
  5. एनपीआर और आरजीआई द्वारा जारी किया गया स्मार्ट कार्ड
  6. मनरेगा जॉब कार्ड
  7. हेल्थ स्मार्ट कार्ड
  8. आधार कार्ड
  9. सांसदों और विधायकों को जारी किए गए पहचान पत्र
  10. ड्राइविंग लाइसेंस
Exit mobile version