Site icon www.4Pillar.news

जानिए अभिनेत्री मॉडल और डांसर नोरा फतेही से जुड़ी कुछ खास बातें

आज दिलबर गर्ल नोरा फतेही का जन्मदिन है। एक डांस रियलिटी शो से भारत में अपने करियर की शुरुआत करने वाली नोरा फतेही ने डांस आधारित फिल्म में अपने अभिनय से लोगों का दिल जीता है।

कनाडा मूल की है नोरा फतेही

मोरक्को की डांसर,मॉडल और सिंगर है नोरा

6 फरवरी 1992 को क्यूबैक शहर में जन्मी

आज दिलबर गर्ल नोरा फतेही का जन्मदिन है। एक डांस रियलिटी शो से भारत में अपने करियर की शुरुआत करने वाली नोरा फतेही ने डांस आधारित फिल्म में अपने अभिनय से लोगों का दिल जीता है।

कनाडा में जन्मी और पली-बढ़ी, नोरा फतेही ने एक मॉडल, डांसर के रूप में शुरुआत की और बॉलीवुड में एक अभिनेत्री बनने तक का सफर तय किया। एक्ट्रेस ने अपने कई इंटरव्यू में कहा कि वो दिल सी खुद को भारतीय मानती हैं।

नोरा ने अपनी शुरुआत से पहले कई संगीत वीडियो , गाने, रियलिटी शो में अभिनय किया। वह हार्डी संधू की ‘ना गोरिये’ का भी हिस्सा बनी। नोरा फतेही को फिल्म सत्यमेव जयते में आइटम सांग ‘दिलबर’ से प्रसिद्धि मिली।

उसके बाद नोरा फतेही ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम क्या। इस गाने में अभिनेत्री ने अपनी कातिल अदाओं से लोगों के दिलों पर राज किया। वह कई तेलुगू और मलयालम फिल्मों का हिस्सा भी रही हैं।

अपनी मेहनत, समर्पण और धैर्य के साथ, नोरा फतेही फिल्म उद्योग में खुद के लिए एक जगह बनाने में कामयाब रही है। बहुत लोगों को पता नहीं होगा कि नोरा फतेही 2016 में डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा के नौवें सीज़न की एक प्रतियोगी थीं। इस शो में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था।

नोरा रियलिटी शो, बिग बॉस 9 में एक प्रतियोगी थीं। हालांकि, उन्हें शो के 84 वें दिन बाहर कर दिया गया था। नोरा फतेही को लेकर बिग बॉस 9 से अपने सह प्रतियोगी राजकुमार नरूला के साथ डेटिंग की अफवाहें भी उड़ी थी।

नोरा फतेही  बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पटानी की खास दोस्त है। दोनों में खूब जमती है। नोरा ने ही दिशा पटानी को डांस सिखाया। वह दिशा पटानी की साल 2015 में डांस टीचर थी। नोरा फतेही सलमान खान कटरीना कैफ के साथ भारत फिल्म में भी काम कर चुकी है। इसके अलावा नोरा फतेही जॉन अब्राहम के साथ बाटला हाउस फिल्म में ‘ओ साकी साकी’ गाने पर डांस कर  चुकी है। हाल ही में नोरा फतेही की स्ट्रीट डांसर 3 डी डांस आधारित फिल्म रिलीज हुई है।

Exit mobile version