जानिए ईमानदार देशों की सूची में भारत कहां पर है

गत कई वर्षों से विश्व के सबसे ईमानदार देशों की लिस्ट जारी की जा रही है। इसके बावजूद भी बहुत से देश अपने यहां से भ्रष्टाचार नहीं मिटा पा रहे हैं।

ईमानदार और भ्रष्ट देशों की लिस्ट ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल ने जारी की है। ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल की रिपोर्ट में बताया गया है कि कोरोनावायरस महामारी के दौर में सबसे ज्यादा ईमानदार पांच देश है। जिनमें डेनमार्क ,न्यूजीलैंड ,फिनलैंड सिंगापुर और स्वीडन है। जबकि सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार वाले देशों में वेनेजुएला ,यमन ,सीरिया ,सोमालिया और दक्षिणी सूडान शामिल है।

इस सूची में भारत 180 देशों में से भ्रष्टाचार के मामले में 86 वें नंबर पर है। जबकि साल 2019 में 80वे  स्थान पर था। यानि भारत में भ्रष्टाचार बढ़ा है।

बता दें, ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल की रिपोर्ट बनाने के लिए सभी देशों के लोगों की राय ली जाती है। उनसे सबसे इमानदार और सबसे भ्रष्टाचार वाले देश की रैंकिंग कराई जाती है। यह रैंकिंग 0 से लेकर 100 के आधार पर जारी की जाती है। जिस देश शून्य को मिलता है, जहां पर सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार है। जबकि 100 अंक वाले को सबसे ईमानदार करार दिया जाता है।

दुनिया का सबसे शक्तिशाली देश कहलाए जाने वाला अमेरिका, भ्रष्टाचार के मामले में 180 देशों में से 67वे नंबर पर है।  भ्रष्टाचार के मामले में चीन 78 वे , नेपाल 117 वे , पाकिस्तान 124 वे और बांग्लादेश 146 वे स्थान पर है।

टी आई की रिपोर्ट के अनुसार दुनिया के सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार वाला देश दक्षिणी सूडान और सोमालिया है। इन दोनों देशों को 12 अंक मिले हैं और दोनों ही देश 180 देशों की सूची में 179 वे स्थान पर है।

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

4pillar

4pillar.news भारत का प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल है। स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं हम।

4pillar has 8967 posts and counting. See all posts by 4pillar

Comments

Translate »

Discover more from www.4Pillar.news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री
कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री