Kuldeep Yadav married Vanshika: कुलदीप यादव ने अपने बचपन की दोस्त वंशिका चड्डा संग मसूरी में शादी रचा ली है। कपल की शादी The Savoy Hotel में हुई।
Kuldeep Yadav married Vanshika
टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शानदार जीत के बाद क्रिकेटर कुलदीप यादव ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड वंशिका चड्डा संग मसूरी में शादी रचा ली है। यह शादी 14 मार्च 2026 को हुई। शादी वेलकम होटल The Savoy Hotel में हुई। ये होटल पहाड़ों की रानी मसूरी का आइकोनिक वेन्यू है। हिमालयी बैकड्रॉप के बीच रॉयल थीम में यह शादी काफी भव्य और पारंपरिक उत्तरी भारत शैली में संपन्न हुई। दोनों उत्तर प्रदेश के कानपूर के रहने वाले हैं। कपल ने 4 जून 2025 को सगाई रचाई थी। वंशिका ने मेलबोर्न में पढ़ाई की है। वह LIC में नौकरी कर रही हैं।
कुलदीप यादव और वंशिका की प्री-वेडिंग की रस्में
- हल्दी सेरेमनी: कुलदीप यादव ने पिंक शेरवानी पहनी जबकि वंशिका चड्डा ने ब्राइट पिंक साड़ी पहनी। परिवार और दोस्तों ने ढोल की थाप पर डांस किया।
- मेहँदी सेरेमनी : मेहंदी के गानों पर कुलदीप यादव और वंशिका चड्डा ने डांस किया। मेहमान भी जमकर थिरके। जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
- संगीत सेरेमनी : सूफी सिंगर की परफॉर्मेंस पर दोस्त युजवेंद्र चहल ने डांस किया।
कुलदीप यादव और वंशिका की शादी की रस्में
मुख्य शादी 14 मार्च 2026 को हुई। जो हिंदू रीती-रिवाज के साथ संपन्न हुई।
- पंडित जी ने शादी के मंत्र पढ़े। शादी समारोह में दोनों ने 7 फेरे लिए। यह क्लासिकल नार्थ इंडियन रस्मों के साथ हुई।
- शादी के फेरों के दौरान दुल्हन वंशिका चड्डा ने गोल्डन जरी वर्क वाला टाइमलेस रेड लेहंगा पहना हुआ था। वंशिका ने पारंपरिक लाल चूड़ा और सोने का मांग टीका पहना हुआ था।
- कुलदीप यादव ने Beige-Hued Golden शेरवानी और मैचिंग पगड़ी पहनी हुई थी।
कुलदीप यादव और वंशिका चड्ढा की शादी दोपहर को हुई और शाम को सात फेरे हुए। शादी में खुशनुमा माहौल था। जहां परिवार वालों और दोस्तों ने जमकर डांस किया और व्यंजनों का लुत्फ़ लिया।

