Site icon www.4Pillar.news

कुमार विश्वास ने फिर बोला अरविंद केजरीवाल पर हमला

नेताओं के आरोप प्रत्यारोप भी तेज़ होते जा रहे हैं। डॉक्टर कुमार विश्वास लगातार अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी तंज कसते आ रहे हैं।

8 फरवरी को हैं दिल्ली विधानसभा चुनाव

दिल्ली विधानसभा चुनाव जैसे जैसे नज़दीक आते जा रहे हैं नेताओं के आरोप प्रत्यारोप भी तेज़ होते जा रहे हैं। डॉक्टर कुमार विश्वास लगातार अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी तंज कसते आ रहे हैं।

भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुनील अरोड़ा ने पिछले महीने दिल्ली विधानसभा चुनाव की घोषणा की थी। उन्होंने प्रेस कान्फ्रेंस में बताया था कि दिल्ली विधानसभा चुनाव की वोटिंग 8 फरवरी को होगी और मत गणना 11 फरवरी को होगी।

कवि से नेता बने कुमार विश्वास लगातार आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल पर कभी ज़बानी वार तो कभी ट्वीटर हमला करते आ रहे हैं। AAP के टिकट बंटवारे पर कुमार विश्वास ने पार्टी को दिलाई साल 2013 की याद

सोमवार को दिल्ली की सिविल लाइन्स में आग लगने पर नेताओं की बयानबाज़ी शुरू हो गई है। इसी बीच कुमार विश्वास ने एक ट्वीट कर अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी पर हमला बोला है।दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार में उतरा अरविंद केजरीवाल का परिवार

कुमार विश्वास ने आम आदमी पार्टी पर सबूत मिटाने का आरोप लगाया है। उन्होंने एचटी दिल्ली के ट्वीट को क्वोट करते हुए लिखा ,” सबूत जलने लगे हैं गुनाहगारों के। ” 8 फरवरी को होगा दिल्ली विधानसभा चुनाव, 11 को आएंगे परिणाम

आप को बता दें ,एचटी दिल्ली ने एक ट्वीट करते हुए लिखा ,” दिल्ली परिवहन विभाग के सिविल लाइन्स कार्यालय में लगी आग। 8 अग्निशामक गाड़ियाँ मौके पर पहुंची। ” इसी ट्वीट पर कुमार विश्वास ने आम आदमी पार्टी पर हमला बोला।

बताते चलें,आज सोमवार के दिन सिविल लाइन्स मेट्रो स्टेशन के नज़दीक दिल्ली परिवहन विभाग के कार्यालय में आग लग गई थी। जिसके बाद दमकल विभाग की गाड़ियाँ मौके पर पहुँची और आग पर काबू पाया।

Exit mobile version