देश में कोरोना वायरस का कहर हर रोज बढ़ता जा रहा है। भारत में अब तक COVID-19 के कारण 18655 मरीजों की मौत हो चुकी है। देश में कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 648315 हो गई है।

भारत में COVID-19 संक्रमण और मौत के ताज़ा आंकड़े

देश में कोरोना वायरस का कहर हर रोज बढ़ता जा रहा है। भारत में अब तक COVID-19 के कारण 18655 मरीजों की मौत हो चुकी है। देश में कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 648315 हो गई है।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार देश में अब तक कोरोना वायरस कूल मरीजों की संख्या 648315 हो गई।  एक्टिव मरीजों की संख्या 235433 है। कोरोना वायरस के कारण अब तक कुल 18655 मरीजों की मौत हो चुकी है। अब तक 394226 कोरोना वायरस को हराकर ठीक होने में कामयाब रहे हैं। इसी के साथ रिकवरी रेट 60 फ़ीसदी से ऊपर पहुंच गया है।

वहीँ पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 22771 नए मामले सामने आए हैं। इसी दौरान 442 लोगों की मौत हो चुकी है।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के अनुसार ,देश 3 जुलाई तक 95,40,132 लोगों का कोरोना टेस्ट किया जा चूका है। जिनमें से कल 2,42,383 लोगों के सैंपलों का टेस्ट किया गया।

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉक्टर हर्ष वर्धन के अनुसार ,कोरोना वायरस मरीजों की मदद के लिए  11300 मेक इन इंडिया वेंटिलेटर को देश के 6154 अस्पतालों में पहुंचाया जा चूका है। मंत्रालय पुरे भारत में 1.02 लाख ऑक्सीजन सिलेंडर भेजेगा ,जिनमें से 72293 की डिलीवरी हो चुकी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *