Site icon www.4Pillar.news

नोएडा में सोसायटी के सुरक्षा गार्ड को गालियां देने वाली वकील भव्य रॉय को गिरफ्तार कर 14 दिन के रिमांड पर भेजा गया,जानिए क्या है पूरा मामला 

नोएडा सोसायटी में सिक्योरिटी गार्ड के साथ धक्कामुक्की और गलियां देने वाली महिला को वीडियो वायरल होने के कुछ ही देर बाद नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गालीबाज महिला पेशे वकील है। उसने तीन महीने पहले ही एक फ्लैट किराए पर लिया था। गार्ड के साथ बदतमीजी करने वाली महिला दिल्ली की रहने वाली है।

नोएडा सोसायटी में सिक्योरिटी गार्ड के साथ धक्कामुक्की और गलियां देने वाली महिला को वीडियो वायरल होने के कुछ ही देर बाद नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गालीबाज महिला पेशे वकील है। उसने तीन महीने पहले ही एक फ्लैट किराए पर लिया था। गार्ड के साथ बदतमीजी करने वाली महिला दिल्ली की रहने वाली है।

बीते कल रविवार के दिन सोशल मीडिया पर एक गालीबाज महिला का वीडियो वायरल हुआ था। वायरल वीडियो में महिला सिक्योरिटी गॉर्ड के साथ बदतमीजी कर रही थी और उसे गंदी गंदी गालियां दे रही थी। वह वीडियो में सुरक्षा गार्ड की वर्दी खींचती हुई दिखाई दे रही थी।

गालीबाज महिला गिरफ्तार

गालीबाज महिला को वीडियो वायरल होने के कुछ ही देर बाद गार्ड की शिकायत के आधार पर नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आप बता दें दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने गालीबाज महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए शख्त कार्रवाई करने की मांग की थी।

स्वाति मालीवाल का ट्वीट

DCW चीफ स्वाति मालीवाल ने गालीबाज महिला का वीडियो शेयर करते हुए लिखा ,” ये महिला सरेआम इस गार्ड से इतनी गुंडागर्दी और गाली गालौच कर रही है। ये किस प्रकार का घटियापन है। @noidapolice इस महिला के खिलाफ सख्त कार्यवाही बहुत ज़रूरी है।

कहां का है वीडियो ?

वायरल वीडियो नोएडा के जेपी विशटाउन सोसायटी का है। यह सोसायटी 126 सेक्टर में है। सिक्योरिटी गार्ड को गाली देने वाली महिला फ्लैट नंबर 901 में रहती है। जिसे उसने तीन महीने पहले किराए पर लिया था।

कौन है ये गालीबाज महिला ?

आरोपी महिला पेशे से वकील है। जिसका नाम भव्य रॉय है। वह दक्षिण दिल्ली के साकेत कोर्ट में वकालत करती है। गिरफ्तारी के बाद जब महिला से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह शादीशुदा है। उसकी शादी 2016 में हुई थी। भव्य दिल्ली के महरौली की मूल निवासी है। उसके पति का नाम कौस्तुब चौधरी है।

इन धाराओं के तहत किया गया अरेस्ट

गार्ड को गालियां देने वाली महिला भव्य रॉय के खिलाफ नोएडा 126 सेक्टर पुलिस ने IPC की धारा 153 a, 323 , 504 , 505 (2) और 506 तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित गार्ड की शिकायत के बाद महिला को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Exit mobile version