माधुरी दीक्षित और डॉक्टर श्रीराम नेने से साबूदाना खिचड़ी बनाना सीखें: Video
धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित और उनके पति डॉक्टर श्रीराम माधव नेने का एक यूट्यूब वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है। यूट्यूब वीडियो में माधुरी और डॉक्टर नेने साबूदाना खिचड़ी पकाते नजर आ रहे हैं।
बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित, अभिनय और नृत्य के अलावा पाककला में भी पारंगत है। अभिनेत्री अपनी पाककला वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करती रहती है। माधुरी दीक्षित ने गुरुवार के दिन अपने पति के साथ मिलकर साबूदाना खिचड़ी पकाई। बॉलीवुड की धक-धक गर्ल ने पति के साथ खिचड़ी पकाते समय,इसे बनाने की विधि भी बताई है।
यूट्यूब पर साझा किए गए वीडियो में माधुरी दीक्षित और उनके पति डॉक्टर श्रीराम नेने साबूदाना की खिचड़ी बनाते दिखाई दे रहे हैं। दोनों,खिचड़ी बनाते समय इसको बनाने का तरीका भी भी बता रहें हैं। माधुरी दीक्षित ने अपने इस वीडियो को अपने यूट्यूब चैनल पर पब्लिश किया है। अगर आप भी खिचड़ी के शौकीन हैं तो ये वीडियो देखकर आप बड़ी आसानी के साथ साबूदाना खिचड़ी बना सकते हैं। ये भी पढ़ें :माधुरी दीक्षित ने COVID-19 की जंग में सपोर्ट करने वालों का किया धन्यवाद
वहीँ काम के मोर्चे की बात करें तो ,माधुरी दीक्षित नेने को आखिरी बार ‘कलंक’ और ‘टोटल धमाल’ फिल्मों देखा गया था। टोटल धमाल फिल्म में माधुरी दीक्षित ने अनिल कपूर की पत्नी का किरदार निभाया था। इसके अलावा अभिनेत्री टीवी रियलिटी शो में भी हिस्सा लेती रहती है। ये भी पढ़ें : क्या आप कर सकते हैं माधुरी दीक्षित का फनी एक्सेंट चैलेंज?वीडियो देखकर कोशिश करें
Pingback: माधुरी दीक्षित की हमशक्ल मधु ने इंटरनेट पर मचाया हंगामा, वीडियो देखकर आप भी हो जाएंगे कंफ्यूज · ww