Press "Enter" to skip to content

माधुरी दीक्षित के बर्थडे पर जानें उनसे जुडी कुछ खास बातें

Madhuri birthday: बॉलीवुड की सदाबहार एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित आज अपना 53वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही है। माधुरी का जन्म 15 मई 1967 को महाराष्ट्र के मुंबई में हुआ। उनकी एक बड़ी बहन और भाई भी है।

Madhuri birthday

माधुरी दीक्षित का अभिनय के क्षेत्र में कोई सानी नहीं है। एक्टिंग के अलावा अभिनेत्री पढ़ाई में भी अच्छी थी। उन्होंने माइक्रोबायोलॉजी से पढ़ाई की है।

धक-धक गर्ल के नाम से मशहूर माधुरी दीक्षित फिल्म इंडस्ट्री में नहीं आना चाहती थी। लेकिंन इस क्षेत्र में आने के बाद उनको खूब सोहरत मिली। माधुरी ने बॉलीवुड के 70 से भी अधिक फिल्मों में काम किया है। संजय दत्त और सलमान खान के साथ साजन फिल्म से उनको फिल्म जगत में काफी पॉपुलरिटी मिली।

माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर की पहली फिल्म

वर्ष 1988 में माधुरी दीक्षित की अनिल कपूर के साथ तेज़ाब फिल्म आई थी। इस फिल्म में उन्होंने मोहिनी का किरदार निभाया था। तेज़ाब फिल्म में उनपर फिल्माया गया ‘एक दो तीन’ गाना काफी फेमस हुआ।

इसके अलावा माधुरी दीक्षित ने आमिर खान के साथ 1990 में रिलीज हुई ‘दिल फिल्म ‘ में शानदार अभिनय किया। इस फिल्म का गाने काफी पॉपुलर रहे।

माधुरी दीक्षित और सलमान खान की फिल्म

1994 माधुरी दीक्षित और सलमान खान की ‘हम आपके हैं कौन’ फिल्म रिलीज हुई। इस फैमिली फिल्म को खूब पसंद किया गया। फिल्म के गाने भी लाजवाब हैं। जो आज भी सुने जाते हैं। इस फिल्म में काम करने के लिए माधुरी ने सलमान खान से भी ज्यादा फ़ीस ली थी। जोकि 2.70 करोड़ बताई जा रही है।

इसके अलावा उन्होंने 2002 में ऐश्वर्या राय बच्चन और शाहरुख़ खान के साथ देवदास फिल्म में काम किया। देवदास फिल्म के ‘काहे मोहे छेड़े’ गाने में माधुरी ने 30 किलो का लहंगा पहना था और इस लहंगे की कीमत 20 लाख रुपए थी।

आखिरी बार माधुरी दीक्षित कलंक और टोटल धमाल फिल्मों में नजर आई। उनकी ये दोनों फ़िल्में साल 2019 में रिलीज हुई।

More from NationalMore posts in National »

One Comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    4PILLAR NEWS HINDI
    Whatsapp Channel
    Telegram channel