मलाइका अरोड़ा से सीखें सर्वांगासन योग करने की विधि
बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा को अभिनय के अलावा उनके सौंदर्य के लिए भी जाना जाता है। मलाइका अरोड़ा अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए नियमित योग और कसरत करती रहती हैं।आइए,जानते हैं एक्ट्रेस की फिटनेस का राज।
छैयां-छैयां गर्ल मलाइका अरोड़ा
शाहरुख़ खान और मनीषा कोइराला की फिल्म दिल से में आइटम सॉन्ग’छैयां-छैयां’ से मशहूर हुई अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा एक्टिंग के अलावा योग कला के लिए भी जानी जाती हैं।अभिनेत्री नियमित योग और जिम एक्सरसाइज करती रहती हैं। महाराष्ट्र के ठाणे में 23 अक्टूबर 1973 को जन्मी 47 वर्षीय मलाइका अरोड़ा आज भी 27 वर्ष की लगती हैं। जिसका राज उनका हर रोज योग और कसरत करना है।
मलाइका अरोड़ा खुद योग और कसरत करने के साथ-साथ अपने फैंस को भी सोशल मीडिया के जरिए सिखाती रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने सर्वांगासन योग क्रिया के बारे में समझाया है। मलाइका ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो साझा करते हुए सर्वांगासन के बारे में बताया है।
सर्वांगासन के लाभ
अरोड़ा ने इंस्टाग्राम पर लिखा ,” आइए इस सप्ताह की शुरुआत मलाइका मूव ऑफ़ द वीक फ्लेक्सी पोज के साथ शुरू करते हैं।सर्वांगासन के बारे में जानिए,जिसे सोल्डर स्टैंड भी कहते हैं।”
https://www.instagram.com/p/CKLh6NkBlSi/
इस मुद्रा के अनगिनत लाभ हैं।यह आपके पैरों और नितंबों को टोन करने के साथ-साथ आपके कंधों और गर्दन को भी चौड़ा करता है। यह थायरॉयड और पेट के अंगों को उत्तेजित करता है। यह योग तनाव को कम करने में मदद करता है और रजोनिवृत्ति के लक्षणों को कम करता है।-मलाइका ने आगे लिखा।
सर्वांगासन कैसे करना है ?
- चित लेट जाएं।
- अपने दोनों पैरों को धीरे-धीरे ऊपर उठाएं और 90 डिग्री के कोण पर लाएं।
- नितंबों को ऊपर उठाते हुए पैरों को सिर की ओर ले आएं।
- पैरों, पेट और छाती को उठाएं और एक सीधी रेखा बनाने की कोशिश करें।
- सहारे के लिए हथेलियों को अपनी पीठ पर रखें।
- ठोड़ी को अपने सीने के पास रखें।
- इस पोजीशन को आरामदायक स्थिति तक बनाए रखें।
- 15 सेकंड या उससे अधिक इस मुद्रा को बनाए रखने का प्रयास करें।
इस तरह मलाइका अरोड़ा ने सर्वांगासन योग विधि के बारे में बताया।