Site icon www.4Pillar.news

जानिए इंडियन डांस ग्रुप पर जेनिफर लोपेज ने क्यों फेंका था 5 करोड़ का जूता

जानिए इंडियन डांस ग्रुप पर जेनिफर लोपेज ने क्यों फेंका था 5 करोड़ का जूता

कपिल शर्मा के कॉमेडी शो में द किंग्स यूनाइटेड डांस ग्रुप पहुंचा। ये वही ग्रुप है जिसने अमरीका के रियलिटी शो वर्ल्ड ऑफ़ डांस में जीत हासिल करने के बाद 7 करोड़

कपिल शर्मा के कॉमेडी शो में द किंग्स यूनाइटेड डांस ग्रुप पहुंचा। ये वही ग्रुप है जिसने अमरीका के रियलिटी शो वर्ल्ड ऑफ़ डांस में जीत हासिल करने के बाद 7 करोड़ का इनाम जीता था।

कपिल शर्मा के शो में इस डांस ग्रुप ने अपनी परफॉर्मेंस देने के साथ कई दिलचस्प किस्से भी सुनाए। कपिल शर्मा ने ‘द किंग्स यूनाइटेड ग्रुप के सदस्यों से पूछा ,”हमने सुना है आप पर शो की जज जेनिफर लोपेज ने जूता फेंका था? ” इस पर ग्रुप के सदस्यों ने बताया ,” हां ये सच बात है शो की जज जेनिफर लोपेज ने हम पर एक जूता फेंका था। लेकिन ये बात हमारे लिए सम्मान की होती है। ”

ग्रुप ने बताया कि डांस ग्रुप में ऐसा होता है जब आपने बहुत अच्छी परफॉर्मेंस दी हो। तब जज अपनी खुशी जताने के लिए और हमारी तारीफ करने के लिए जूता फेंकता है। जेनिफर लोपेज ने भी वही किया। लेकिन वो जूता 5 करोड़ का था।कपिल शर्मा ये सुनकर हैरान रह गए कि जो जूता डांस ग्रुप पर फेंका गया था वो 5 करोड़ का था।


कपिल शर्मा ने आगे पूछा ,” भाई फिर आप लोगों ने क्या किया ?” ग्रुप के सदस्यों ने बताया कि जैसे ही जूता हमारी तरफ आया तो हम सब खुश थे। लेकिन हमारे एक सदस्य ने जेनिफर के सम्मान में उसे वापिस कर दिया। हम सबको गुस्सा तो आया लेकिन कायदा यही था कि उन्हें वो जूता वापिस किया जाए।

आपको बता दें,किंग्स यूनाइटेड ग्रुप मुंबई के छोटे से इलाके में रहता है। करीब दस साल के कड़े संघर्ष के बाद इनको ये मंज़िल मिली है। ये वही ग्रुप है जिस पर फिल्म ‘एबीसीडी’ बनी थी।

Exit mobile version