Site icon www.4Pillar.news

IPL 2022: मोहम्मद शमी की गेंद पर लियाम लिविंगस्टोन ने लगाया 117 मीटर लंबा छक्का, देख कर हंसने लगे गेंदबाज

इंडियन प्रीमियर लीग 2022 के 48 वे मुकाबले में पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 8 विकेट से हरा दिया। इस जीत में सबसे सबसे हैरतअंगेज कारनामा Liam Livingstone ने किया। उन्होंने मोहम्मद शमी की गेंद पर 117 मीटर लंबा छक्का लगाकर सबको हैरान कर दिया।

इंडियन प्रीमियर लीग 2022 के 48 वे मुकाबले में पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 8 विकेट से हरा दिया। इस जीत में सबसे सबसे हैरतअंगेज कारनामा Liam Livingstone ने किया। उन्होंने मोहम्मद शमी की गेंद पर 117 मीटर लंबा छक्का लगाकर सबको हैरान कर दिया।

पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस

IPL 2022 के मुकाबले में पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 8 विकेट से हरा दिया। इस जीत में शिखर धवन ने 53 गेंद पर 62 रन की पारी खेली।  वही राजपक्षे ने 28 गेंद पर 40 रन बनाए। इसके अलावा मैच का सबसे आकर्षण का केंद्र लियाम लिविंगस्टोन रहे। लिविंगस्टोन ने मैच में सबसे लंबा छक्का जमाकर हर किसी को हैरान कर दिया। लिविंगस्टोन ने मोहम्मद शमी की गेंद पर 117 मीटर लंबा छक्का जड़ा। यह आईपीएल सीजन 2022 का किसी बल्लेबाज द्वारा लगाया गया सबसे लंबा छक्का है।

सीजन का सबसे लंबा छक्का

पंजाब की पारी के 16 वे ओवर में गेंदबाज मोहम्मद शमी की गेंद पर लियाम लिविंगस्टोन ने धमाका किया। उन्होंने लगातार तीन छक्के लगाने का कमाल कर दिया इसी ओवर में लिविंगस्टोन ने कुल 30 रन बना डाले और अपनी टीम को जीत दिलाई। लियाग लिविंगस्टोन ने 10 गेंद पर 30 रन बनाए। वह नाबाद रहे। उन्होंने शुरुआत में 3 गेंद पर 3 छक्के लगाकर महफिल लूट ली। सबसे खास बात यह रही कि शमी के ओवर की पहली गेंद पर लियाम ने डीप स्क्वायर लेग पर 117 मीटर लंबा छक्का जमाया। जिससे फैंस ही नहीं बल्कि खुद मोहम्मद शमी हैरान रह गए।

हंसने लगे शमी

सीजन का सबसे लंबा छक्का देखकर खुद मोहम्मद शमी भी हैरान रह गए। वह हंसते हुए नजर आए। वही डगआउट में बैठे हुए कप्तान मयंक इस छक्के को देखकर हैरान रह गए। शमी और लिविंगस्टोन एक दूसरे को देख कर हंसते हुए दिखे। लिविंगस्टोन के छक्के की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है। इससे पहले देवाल्ड ब्रेविस ने इस सीजन में 112 मीटर का लंबा छक्का जमाया था।

Exit mobile version